{"_id":"66a1e79e9daa814bc00c47aa","slug":"us-trump-s-assassination-attempt-will-be-investigated-approves-formation-of-task-force-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: ट्रंप की हत्या के प्रयास के मामले की होगी जांच, प्रतिनिधि सभा ने दी टास्क फोर्स गठित करने की मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: ट्रंप की हत्या के प्रयास के मामले की होगी जांच, प्रतिनिधि सभा ने दी टास्क फोर्स गठित करने की मंजूरी
Thu, 25 Jul 2024 11:20 AM IST
मेघा झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:20 AM IST
सार
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश के मामले की उच्च स्तरीय जांच की जानी है। इसके लिए अमेरिकी सदन में मतदान प्रक्रिया हुई। जिसमें द्विदलीय टास्क फोर्स के लिए 416 सदस्यों ने मतदान कर इसे पारित किया।
विज्ञापन
हमले के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेंसिल्वेनिया की रैली में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश की गई। इस कोशिश को लेकर अमेरिकी सदन में प्रस्ताव लाया गया। प्रतिनिधि सभा ने घटना की जांच के लिए समर्पित दो दलीय टास्क फोर्स बनाने के लिए मतदान करने की मांग की। इस टास्क फोर्स के गठन के प्रस्ताव को व्यापक द्विदलीय समर्थन मिला। यह प्रस्ताव 416 मत से पारित हुआ।
टास्क फोर्स के गठन की घोषणा सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन और सदन के डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफ्रीज ने संयुक्त रूप से की। इस टास्क फोर्स में से सात रिपब्लिकन नेता और छह डेमोक्रेटिक नेता शामिल होंगे। स्पीकर जॉनसन ने यह भी बताया कि टास्क फोर्स में कौन-कौन शामिल होगा, इसकी जानकारी गुरुवार को दी जाएगी। जिसमें जेफ्रीज उनके साथ परामर्श के बाद नामांकन करेंगे। टास्क फोर्स का काम जल्दी कुशलतापूर्वक, प्रभावी ढंग से किया जाए, इसकी मांग अमेरिका की जनता कर रही है।
सदन की निगरानी समिति ने घटना से पहले सुरक्षा उल्लंघनों की जांच शुरू कर दी है। बढ़ते दबाव के जवाब में सुरक्षा विफलताओं के बारे में समिति द्वारा व्यापक पूछताछ के बाद सीक्रेट सर्विसक डायरेक्टर किम्बर्ली चीटल ने भी इस सप्ताह में इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
इस मामले की सुनवाई के दौरान पेंसिल्वेनिया राज्य पुलिस आयुक्त की गवाही ने रैली के आसपास की विशिष्ट सुरक्षा में हुई चूक के बारे में जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे ने भी गवाही दी, जिसके अनुसार हमलावर ने पिछली राजनीतिक हत्याओं के विवरण की जांच की थी, ट्रंप की हत्या के प्रयास से कुछ समय पहले रैली के पास एक ड्रोन का संचालन किया था।
संयुक्त बयान में स्पीकर जॉनसन और नेता जेफ्रीज ने तथ्यों को तेजी से उजागर करने, जवाबदेही सुनिश्चित करने और भविष्य में सुरक्षा विफलताओं को रोकने के लिए टास्क फोर्स की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने टास्क फोर्स के व्यापक जांच दायरे के बारे में बताया। जिसमें संघीय, राज्य और स्थानीय सरकार की कार्रवाईयों की जांच के के साथ-साथ बटलर, पेंसिल्वेनिया में हुई घटना से संबंधित निजी संस्थाओं या व्यक्तियों की भागीदारी भी शामिल है। यह प्रस्ताव टास्क फोर्स को व्यापक अधिकार प्रदान करता है। जिसमें अंतरित रिपोर्ट जारी करने की क्षमता शामिल है।