फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Trump prepares to sell government properties, 400 buildings including FBI headquarters will be vacated

US: ट्रंप ने की सरकारी संपत्तियों को बेचने की तैयारी, एफबीआई मुख्यालय समेत 400 इमारतें कराई जाएंगी खाली

Wed, 05 Mar 2025 08:10 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Wed, 05 Mar 2025 08:10 AM IST
सार

ट्रंप प्रशासन ने 400 से अधिक संघीय संपत्तियों की सूची जारी की है। इसमें एफबीआई मुख्यालय से लेकर न्याय विभाग की मुख्य इमारत शामिल है। ट्रंप प्रशासन का मानना है कि यह इमारतें सरकारी कामों के लिए अहम नहीं हैं। सूची में देश के हर राज्य की इमारतें शामिल की गईं हैं। इसमें न्यायलयों से लेकर कार्यालय और पार्किंग गैरेज समेत तमाम संपत्तियां हैं।

विज्ञापन
US: Trump prepares to sell government properties, 400 buildings including FBI headquarters will be vacated
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने अब सरकारी संपत्तियों को बेचने की तैयारी की है। ट्रंप प्रशासन ने 400 से अधिक संघीय संपत्तियों की सूची जारी की है। इसमें एफबीआई मुख्यालय से लेकर न्याय विभाग की मुख्य इमारत शामिल है। ट्रंप प्रशासन का मानना है कि यह इमारतें सरकारी कामों के लिए अहम नहीं हैं। 

विज्ञापन


जनरल सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा जारी की गई सूची में देश के हर राज्य की इमारतें शामिल की गईं हैं। इसमें न्यायलयों से लेकर कार्यालय और पार्किंग गैरेज समेत तमाम संपत्तियां हैं। सूची में वॉशिंगटन डीसी में एफबीआई मुख्यालय जे एडगर हूवर बिल्डिंग, रॉबर्ट एफ कैनेडी का न्याय विभाग भवन, ओल्ड पोस्ट ऑफिस बिल्डिंग, अमेरिकन रेड क्रॉस मुख्यालय, श्रम विभाग समेत आवास और शहरी विकास विभाग समेत कई एजेंसियों के मुख्यालयों के नाम हैं। इसके अलावा सूची में इंडियाना में विशाल मेजर जनरल एम्मेट जे बीन फेडरल सेंटर, सैम नन अटलांटा फेडरल सेंटर और सैन फ्रांसिस्को में स्पीकर नैन्सी पेलोसी फेडरल बिल्डिंग भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


जनरल सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि हम उन इमारतों और सुविधाओं को चिह्नित किया है, जो सरकारी संचालन के लिए मुख्य नहीं हैं। या गैर मुख्य संपत्तियां हैं। संपत्तियों को बेचने से यह तय होगा कि करदाताओं का पैसा अब खाली या कम उपयोग किए गए संघीय स्थान पर खर्च नहीं किया जाएगा। इससे महंगे रखरखाव को खत्म करने में मदद मिलेगी। साथ ही हमें उच्च गुणवत्ता वाले कार्य वातावरण में फिर से निवेश करने और एजेंसी मिशनों का समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसए की सार्वजनिक भवन सेवा ने कहा कि जिन संपत्तियों को उसने अनावश्यक के रूप में वर्गीकृत किया है। उनमें से अधिकांश कार्यालय स्थल हैं। कई दशकों से फंडिंग न होने से इनमें से कई इमारतें अप्रचलित हो गई हैं। यह संघीय कार्यबल के उपयोग के लिए अनुपयुक्त हैं। हम इन भवनों के भविष्य पर विचार करेंगे, ताकि यह तय किया जा सके कि करदाताओं को अब खाली और कम उपयोग किए जाने वाले संघीय कार्यालय स्थान या दीर्घकालिक भवन स्वामित्व से जुड़ी महत्वपूर्ण रखरखाव लागतों के लिए भुगतान न करना पड़े। इससे वार्षिक परिचालन लागत में 430 मिलियन डॉलर से अधिक की बचत होगी। एजेंसी का कहना है कि यह 443 इमारतें लगभग 80 मिलियन किराये योग्य वर्ग फुट में फैली हुई हैं।

सरकारी दक्षता विभाग ने तय किए थे नाम
सरकारी इमारतों को बेचने या खाली करने की पहल एलन मस्क के नेतृत्व वाले सरकारी दक्षता विभाग के सरकारी खर्च को कम करने के प्रयास का हिस्सा है। मस्क का दावा है कि इन इमारतों को बेचने से संघीय सरकार को सैकड़ों मिलियन डॉलर की बचत हो सकती है। साथ ही कैबिनेट एजेंसियों के संचालन के तरीके में भी बदलाव आएगा। ट्रंप प्रशासन ने यह भी कहा है कि संघीय कर्मचारी हर दिन कार्यालय में रिपोर्ट करें। संघीय कार्यालय को समाप्त करना नए प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। 

प्रतिदिन 300 लीज खत्म करने का लक्ष्य
पिछले महीने जीएसए क्षेत्रीय प्रबंधकों को एजेंसी के वाशिंगटन मुख्यालय से एक संदेश मिला, जिसमें उन्हें देश भर में लगभग 7,500 संघीय कार्यालयों की लीज खत्म करने का आदेश दिया गया था।जीएसए के कर्मचारियों के मुताबिक एक बैठक में जीएसए के क्षेत्रीय प्रबंधकों को बताया गया कि उनका लक्ष्य प्रतिदिन 300 लीज समाप्त करना है। 


इन इमारतों के नाम भी शामिल
मंगलवार को जारी की गई सूची में शामिल भवनों में लॉस एंजिल्स में संघीय इमारत और न्यायालय, ओक्लाहोमा सिटी में 1995 के बम विस्फोट में नष्ट हुई एक संघीय इमारत, वेस्ट वर्जीनिया में एक आईआरएस कंप्यूटिंग केंद्र और ओग्डेन, यूटा, मेम्फिस, टेनेसी, अटलांटा, ऑस्टिन, टेक्सास, एंडोवर, मैसाचुसेट्स और होल्ट्सविले, न्यूयॉर्क में बने आईआरएस सेवा केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा वॉशिंगटन डीसी में बना अमेरिकी कूटनीति का राष्ट्रीय संग्रहालय, अटलांटा में नागरिक अधिकार के प्रतीक मार्टिन लूथर किंग जूनियर और डेट्रॉयट में रोजा पार्क्स के नाम वाले संघीय भवन, अलबामा में मोंटगोमरी बस स्टेशन संग्रहालय भी नष्ट किए जाएंगे।

संबंधित वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed