फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Treasury Department says Haqqani Network discussed forming new unit with al Qaeda

अमेरिकी दस्तावेज में खुलासा, नई इकाई के लिए साथ आए हक्कानी नेटवर्क और अल-कायदा

Wed, 27 Jan 2021 04:16 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 27 Jan 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
US Treasury Department says Haqqani Network discussed forming new unit with al Qaeda
सांकेतिक तस्वीर

पिछले साल मार्च में काबुल में सिखों पर हुए आतंकी हमले के लिए दोषी माने जाने वाले हक्कानी नेटवर्क ने अल-कायदा के साथ नई इकाई बनाने के लिए चर्चा की है। यह दावा अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने किया है। आतंकी वित्तपोषण और धनशोधन को रोकने के लिए अपने कार्यों की समीक्षा में ट्रेजरी विभाग ने पिछले साल फरवरी में समझौते के बावजूद अफगान तालिबान के अल-कायदा से बने करीबी संपर्कों की जानकारी भी उपलब्ध कराई। 

विज्ञापन


यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के पूर्व प्रमुख एडमिरल माइक मुलेन ने हक्कानी नेटवर्क को पाकिस्तानी की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस एजेंसी (आईएसआई) का हाथ बताया था। हक्कानी नेटवर्क को लश्कर-ए-तैयबा के साथ पिछले साल काबुल में सिखों के तीर्थस्थल पर हुए हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। इस हमले में करीब 30 लोग मारे गए थे। हक्कानी नेटवर्क को अक्सर अफगानिस्तान में भारतीय हितों को निशाना बनाने का आरोप लगता रहा है।
विज्ञापन


ट्रेजरी विभाग ने पेंटागन को एक दस्तावेज में जानकारी दी कि हक्कानी नेटवर्क के शीर्ष नेतृत्व ने सशस्त्र लड़ाकों की एक नई संयुक्त इकाई तैयार करने पर चर्चा की है। इस इकाई को अल-कायदा के सहयोग से तैयार किया जाएगा। चार जनवरी की तारीख वाले इस दस्तावेज में और जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ रिपोर्ट्स ये भी दावा करती हैं कि सिखों पर हुआ हमला इसलिए किया गया था क्योंकि आतंकवादी काबुल में स्थित भारतीय दूतावास को निशाना बनाने में नाकाम रहे थे। दस्तावेज के अनुसार हक्कानी नेटवर्क मूल रूप से पाकिस्तान के वजीरिस्तान का है और यह पूर्वी अफगानिस्तान और काबुल में क्रॉस बॉर्डर गतिविधियों को अंजाम देता है।

पिछले साल मई में अफगान सुरक्षा बलों ने सिखों पर हुए हमले में शामिल एक नेटवर्क के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया था। यह नेटवर्क हक्कानी और इस्लामिक स्टेट की संयुक्त इकाई थी। 


उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान की सुरक्षा एजेंसी के राष्ट्रीय निदेशक कह चुके हैं कि यह संगठन शिया हाजरा अल्पसंख्यकों की भीड़ पर हमले और राष्ट्रपति अशरफ गनी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में रॉकेट हमले के लिए भी जिम्मेदार है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने यह भी कहा कि पिछले साल के दौरान अलकायदा अफगानिस्तान में अपनी ताकत बढ़ा रहा था। इसके साथ ही वह तालिबान की सुरक्षा में उसके साथ मिलकर गतिविधियां जारी रखे हुए था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed