फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Train Mishap Updates Union Pacific train cars derail near Texas town hindi news

Texas Train Derail: अमेरिका में यूनियन पैसिफिक ट्रेन के 35 डिब्बे पटरी से उतरे, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Wed, 13 Aug 2025 07:04 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु चंदेल Updated Wed, 13 Aug 2025 07:04 AM IST
सार

अमेरिका के टेक्सास में गॉर्डन कस्बे के पास यूनियन पैसिफिक ट्रेन के 35 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा मंगलवार दोपहर हुआ, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। पास के इलाके में घास में आग लग गई, लेकिन किसी डिब्बे से रिसाव नहीं हुआ। अधिकारियों ने हादसे को खतरनाक सामग्री की स्थिति मानते हुए सतर्कता बरती है।

विज्ञापन
US Train Mishap Updates Union Pacific train cars derail near Texas town hindi news
एक्सीडेंट डेमो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के टेक्सास राज्य में मंगलवार दोपहर यूनियन पैसिफिक ट्रेन के 35 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा गॉर्डन कस्बे के पूर्व में हुआ, जो फोर्ट वर्थ से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और न ही किसी इलाके को खाली कराया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के फुटेज में देखा गया कि कई डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़े हुए हैं और पास के इलाके में घास में आग लगी है, जिससे धुआं उठ रहा है। पेलो पिंटो काउंटी इमरजेंसी सर्विसेज डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि हादसे को खतरनाक सामग्री (हैजर्डस मैटेरियल) की स्थिति के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ट्रेन के डिब्बों में क्या लदा हुआ था।
विज्ञापन


लीकेज नहीं, सावधानी बरत रही टीमें
अधिकारियों के मुताबिक किसी भी डिब्बे से सामग्री का रिसाव नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट में इमरजेंसी सर्विसेज डिस्ट्रिक्ट ने कहा कि टीमें मौके पर पहुंचकर नुकसान और खतरे को नियंत्रित कर रही हैं। फायर डिपार्टमेंट सतर्कता के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आयरलैंड के राष्ट्रपति हिगिंस ने भारतीयों पर हमलों की निंदा की, कहा- हिंसा देश के मूल्यों के विपरीत


यूनियन पैसिफिक प्रवक्ता रोबिन टिसवर ने बताया कि यह हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे हुआ। पेलो पिंटो फायर डिपार्टमेंट घास में लगी आग को बुझाने में जुटा है। यूनियन पैसिफिक की मरम्मत टीमें भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- मेक्सिको में टूटा 73 साल का रिकॉर्ड, मूसलाधार बारिश के बीच एयरपोर्ट बंद; जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

जांच और मरम्मत जारी
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर जांच शुरू कर दी है। ट्रेन के डिब्बों को हटाने और ट्रैक की मरम्मत का काम जल्द शुरू किया जाएगा ताकि रेल यातायात बहाल किया जा सके। इस बीच अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे हादसे के क्षेत्र से दूर रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed