{"_id":"5fd904a88ebc3e3dd43a05b2","slug":"us-to-provide-tight-security-to-all-embassy-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में सभी विदेशी दूतावासों में होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में सभी विदेशी दूतावासों में होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Wed, 16 Dec 2020 07:27 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 16 Dec 2020 07:27 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका-भारत झंडे
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के सामने गांधी जी की मूर्ति को खराब किए जाने और खालिस्तानी झंडे लहराने के मामले में अमेरिका ने भारतीय दूतावासों को पूरी सुरक्षा देने का वादा किया है।
विज्ञापन
सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना के हम अमेरिका में सभी दूतावासों की कड़ी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हैं। हम इस संबंध में भारतीय दूतावास से चर्चा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी केलीग मैकएनी ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि किसी भी मूर्ति को इस तरह खराब नहीं किया जाना चाहिए। खास तौर पर महात्मा गांधी की जिन्होंने मूल्यों की लड़ाई लड़ी थी जिनका प्रतिनिधित्वअमेरिका करता है जैसे शांति, न्याय और आजादी।
विज्ञापन
That desecration is appalling to see. It is appalling that it happened more than once and we believe the reputation of Mahatma Gandhi should be respected, especially here in America's capital: White House Press Secretary Kayleigh McEnany https://t.co/bZf3gCdQlN
— ANI (@ANI) December 16, 2020
उन्होंने कहा, यहां ऐसा दो बार हो चुका है। हम चाहते हैं कि महात्मा गांधी की प्रतिष्ठा का सम्मान हो खास तौर पर अमेरिका की राजधानी में।
बता दें कि हाल ही में किसान आंदोलन के नाम पर एक संगठन ने वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन करते हुए खालिस्ताने झंडे लहराए थे। इन्होंने गांधी जी की मूर्ति को भी खराब किया था।