{"_id":"5df3f2ac8ebc3e87e75c0e0a","slug":"us-to-include-india-in-nato-plus-five-countries-group-says-us-mp-brad-sherman","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटो प्लस पांच देशों में भारत को शामिल करे अमेरिका : अमेरिकी सांसद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नाटो प्लस पांच देशों में भारत को शामिल करे अमेरिका : अमेरिकी सांसद
Sat, 14 Dec 2019 01:51 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के वरिष्ठ सांसद ब्रैड शरमन ने भारत को नाटो प्लस पांच देशों के समूह में शामिल करने के लिए राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण कानून में संशोधन करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के साथ मजबूत रक्षा संबंधों के लिए यह जरूरी कदम होगा।
विज्ञापन
बता दें कि कुछ माह पहले अमेरिकी सीनेट ने कानून पारित किया था, जिसमें रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए भारत को अमेरिका के नाटो सहयोगियों और इजराइल व दक्षिण कोरिया जैसे देशों के समान तवज्जो देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
सदन के विदेश मामलों की एशिया प्रशांत, प्रशांत क्षेत्र और परमाणु अप्रसार पर उप समिति के अध्यक्ष ब्रैड शरमन ने कहा, भारत के साथ हमारे रक्षा संबंध बढ़ रहे हैं। हम किसी अन्य देश के मुकाबले भारत के साथ अधिक संयुक्त अभ्यास करते हैं। निश्चित तौर पर भारत को अधिक रक्षा सामान बेच रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि वह इस साल ही शुरूआत में अपने सहकर्मी जो विल्सन द्वारा उस विधेयक को पेश करने में उनके साथ थे, जिसमें अमेरिका के करीबी नाटो सहयोगियों ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान, दक्षिण कोरिया और इस्राइल की ही श्रेणी में भारत को शामिल करके उसे हथियार बेचने की प्रक्रिया तेज करने का प्रावधान है।