फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US to extend automatic work permit renewal period for spouses of H-1B and L-1 visa holders

एच-1बी : जीवनसाथियों के लिए वर्क परमिट अवधि 540 दिन होगी; 13 जनवरी से प्रभावी होंगे बदलाव

Fri, 13 Dec 2024 05:09 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 13 Dec 2024 05:09 AM IST
सार

अमेरिका में ग्रीन कार्ड चाहने वाले एच-1बी वीजा धारकों के जीवनसाथी (एच-4 वीजा) तथा एल-1 वीजा धारकों के जीवनसाथी (एल-2 वीजा) वर्क परमिट के लिए पात्र हैं।

विज्ञापन
US to extend automatic work permit renewal period for spouses of H-1B and L-1 visa holders
जो बाइडन - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्रालय (डीएचएस) एच-1बी और एल-1 वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए स्वचालित वर्क परमिट नवीनीकरण अवधि को 180 दिनों से बढ़ाकर 540 दिन करने जा रहा है। यह बदलाव 13 जनवरी, 2025 से प्रभावी होंगे और 4 मई, 2022 को या उसके बाद दाखिल किए गए आवेदनों पर लागू होंगे। इस विस्तार का मकसद प्रसंस्करण में देरी के कारण काम में रुकावटें रोकना है। भारतीयों को इस संसोधन से काफी फादा होगा।

विज्ञापन


अमेरिका में ग्रीन कार्ड चाहने वाले एच-1बी वीजा धारकों के जीवनसाथी (एच-4 वीजा) तथा एल-1 वीजा धारकों के जीवनसाथी (एल-2 वीजा) वर्क परमिट के लिए पात्र हैं। डीएचएस मंत्री एलेजांद्रो एन. मयोरकास ने कहा, जनवरी 2021 से, अमेरिकी अर्थव्यवस्था ने 1.6 करोड़ से अधिक नौकरियां पैदा की हैं और गृह सुरक्षा मंत्रालय व्यवसायों को उन्हें भरने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। कुछ रोजगार प्राधिकरण दस्तावेजों के लिए स्वचालित विस्तार अवधि बढ़ाने से लालफीताशाही को खत्म करने में मदद मिलेगी जो नियोक्ताओं पर बोझ डालती है।
विज्ञापन


आव्रजन में बाधाओं का बोझ घटाने को प्रतिबद्ध
यूएससीआईएस के निदेशक उर एम. जादौ ने कहा, हम अपने देश की अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिए आव्रजन प्रणाली में बाधाओं व बोझ को कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह अंतिम नियम अमेरिकी नियोक्ताओं को अपने कर्मचारियों को बेहतर तरीके से बनाए रखने में निश्चित ही सार्थक ढंग से मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed