फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US to announce three billion dollars in new military aid for Ukraine

US: यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका देगा तोहफा, तीन अरब डॉलर के सैन्य सहायता पैकेज की हो सकती है घोषणा

Tue, 23 Aug 2022 11:22 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 23 Aug 2022 11:22 PM IST
सार

तीन अरब डॉलर का हथियार सहायता पैकेज यूक्रेन के लिए छह महीने में सबसे बड़ा हथियार सहायता पैकेज होगा। नए पैकेज की घोषणा बुधवार को यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
US to announce three billion dollars in new military aid for Ukraine
रूस-यूक्रेन युद्ध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन द्वारा यूक्रेन को तीन अरब डॉलर के नए सुरक्षा सहायता पैकेज की घोषणा बुधवार को की जा सकती है। तीन अरब डॉलर का हथियार सहायता पैकेज यूक्रेन के लिए छह महीने में सबसे बड़ा हथियार सहायता पैकेज होगा। नए पैकेज की घोषणा बुधवार को यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किए जाने की संभावना है। एक अमेरिकी अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


इस नए सहायता पैकेज के तहत अमेरिका 'यूक्रेन सुरक्षा सहायता पहल' के तहत धन का उपयोग करता है, जो कि बाइडन प्रशासन को मौजूदा अमेरिकी हथियारों के स्टॉक से हथियार लेने के बजाय उद्योग से हथियार खरीदने की अनुमति देने के लिए कांग्रेस द्वारा विनियोजित किया गया था।
विज्ञापन


इससे कुछ दिन पहले अमेरिका ने यूक्रेन को एक अरब डॉलर की सैन्य सहायता देने की घोषणा की थी। यह अमेरिकी रक्षा मंत्रालय से यूक्रेन के सशस्त्र बलों को प्रत्यक्ष रूप से दी जाने वाली रॉकेट, गोलाबारूद और अन्य हथियारों की सबसे बड़ी आपूर्ति है। अमेरिका ने इस मदद की घोषणा ऐसे समय की गई थी जब विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई रोकने के लिए रूस अपने सैनिकों और हथियारों को यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर की ओर बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले अमेरिका द्वारा घोषित नई मदद में हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट प्रणाली या एचआईएमएआरएस के लिए अतिरिक्त रॉकेट, हजारों तोप के गोले, मोर्टार प्रणाली आदि हथियार शामिल हैं। सैन्य कामंडरों और अन्य अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि एचआईएमएआरएस और तोप प्रणाली यूक्रेन में जारी लड़ाई में रूस को और अधिक जमीन कब्जा करने से रोकने के लिए अहम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed