{"_id":"6882eac5dabab890680301e0","slug":"us-tariffs-trump-big-win-trade-australia-reduced-restrictions-on-american-beef-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Tariff: ऑस्ट्रेलिया से व्यापार में ट्रंप की बड़ी जीत, टैरिफ से डरे इस देश ने अमेरिकी बीफ पर घटाई पाबंदियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Tariff: ऑस्ट्रेलिया से व्यापार में ट्रंप की बड़ी जीत, टैरिफ से डरे इस देश ने अमेरिकी बीफ पर घटाई पाबंदियां
Fri, 25 Jul 2025 07:54 AM IST
हिमांशु चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Fri, 25 Jul 2025 07:54 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका से बीफ आयात पर लगी कुछ पाबंदियों को हटाने का फैसला किया है। ट्रंप प्रशासन ने इसे बड़ी व्यापारिक सफलता बताया है। यह फैसला मैड काउ बीमारी के बावजूद लिया गया है, जिस पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। पशु उद्योग ने सरकार के फैसले पर भरोसा जताया है, लेकिन वैज्ञानिक समीक्षा की मांग तेज हो गई है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों में नया मोड़ आया है। ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका से बीफ आयात पर लगी कुछ पाबंदियों को हटाने का फैसला लिया है। इस फैसले पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ये व्यापार में बड़ी जीत है और उन्होंने इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बताया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस फैसले को 'साइंस के खिलाफ बनाए गए ट्रेड बैरियर्स' पर जीत बताया। ट्रंप ने कहा कि अब अमेरिका ऑस्ट्रेलिया को बहुत बीफ बेचेगा क्योंकि यह पूरी तरह से साबित करता है कि अमेरिकी बीफ सबसे सुरक्षित और उत्तम है। वहीं अमेरिकी कृषि मंत्री ने भी इसे ट्रंप की व्यापारिक कूटनीति की बड़ी उपलब्धि करार दिया।
जैव सुरक्षा पर नहीं होगा समझौता- ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलियाई कृषि मंत्री जूली कॉलिन्स ने कहा कि यह फैसला ऑस्ट्रेलिया की जैव सुरक्षा नीति को कमजोर नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से हाल में उठाए गए निगरानी कदम जिनमें मेक्सिको और कनाडा से मवेशियों की पहचान और ट्रैकिंग शामिल है से हमें संतोष हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'फ्रांस फलस्तीन को देगा स्वतंत्र देश की मान्यता', गाजा संघर्ष के बीच राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा एलान
विपक्ष ने जताई चिंता, 'बीफ से आ सकती है बीमारी'
ऑस्ट्रेलिया के विपक्षी सांसद डेविड लिटलप्राउड ने इस निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि कहीं यह ट्रंप को खुश करने की कोशिश तो नहीं। उन्होंने आशंका जताई कि जल्दबाजी में लिया गया यह फैसला देश की मवेशी इंडस्ट्री और लोगों की सेहत के लिए खतरा बन सकता है।
बीफ से बीमारी फैली तो निर्यात खत्म
ऑस्ट्रेलिया की बीफ इंडस्ट्री के प्रमुख संगठन 'कैटल ऑस्ट्रेलिया' के सीईओ विल इवांस ने कहा कि हमें कृषि विभाग की वैज्ञानिक जांच पर भरोसा है। लेकिन उन्होंने माना कि अगर बीफ में 'मैड काउ डिजीज' जैसी बीमारी फैलती है तो $75 बिलियन डॉलर की इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ें- गाजा युद्धविराम वार्ता से अमेरिका ने झाड़ा पल्ला, हमास पर लगाए आरोप; लोगों की भुखमरी बनी चुनौती
अमेरिका में महंगा हुआ बीफ, फिर भी मांग कम
अमेरिका में सूखे और मवेशियों की कमी के कारण बीफ की कीमतों में इजाफा हुआ है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में अमेरिकी बीफ की मांग फिलहाल कम ही रहने की संभावना है क्योंकि डॉलर कमजोर है और स्थानीय बीफ सस्ता उपलब्ध है। हालांकि दोुनों देशों के बीच 20 साल पुराना मुक्त व्यापार समझौता अब फिर से चर्चा में है और आने वाले महीनों में पीएम अल्बनीज और ट्रंप की मुलाकात संभावित है।