फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Tariffs Keir Starmer spoke to EU President and German Chancellor, said- its new era of global economy

US Tariffs: कीर स्टार्मर ने EU अध्यक्ष और जर्मन चांसलर से की बात, कहा- यह वैश्विक अर्थव्यवस्था का नया युग

Mon, 07 Apr 2025 07:44 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: बशु जैन Updated Mon, 07 Apr 2025 07:44 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो अप्रैल को कई देशों पर जवाबी टैरिफ लगाया है। यह टैरिफ नौ अप्रैल से लागू होने जा रहे हैं। इसे लेकर यूके के पीएम, ईयू अध्यक्ष और जर्मन चांसलर ने बात की। 

विज्ञापन
US Tariffs Keir Starmer spoke to EU President and German Chancellor, said- its new era of global economy
कीर स्टार्मर - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ लगाने के बाद यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज समेत दुनिया भर के नेताओं से बात की है। कीर स्टार्मर ने टैरिफ को लेकर कहा कि यह वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए नया युग है। 

विज्ञापन


डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पीएम स्टार्मर ने यूरोपीय संघ की अध्यक्ष लेयेन, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज, जर्मन क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन पार्टी के नेता फ्रेडरिक मर्ज समेत कई वैश्विक नेताओं से बात की है। अमेरिका के जवाबी टैरिफ, रक्षा और सुरक्षा के मुद्दे पर बातचीत के दौरान उन्होंने सहमति जताई कि यह वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक नया युग है। यूरोप को इसका सामना करने के लिए खड़ा होना चाहिए। साथ ही तय सुनिश्चित करना चाहिए कि मेहनतकश लोगों पर इसका प्रभाव कम से कम पड़े। साथ आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए अन्य देशों के साथ मिलकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'चीन, यूरोप के साथ व्यापार घाटा सिर्फ टैरिफ से ठीक हो सकता है', ट्रंप ने अपने फैसले का किया बचाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने जवाबी टैरिफ को लेकर निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन अपने राष्ट्रीय हित में काम करना जारी रखेगा। साथ ही अपनी अर्थव्यवस्था और वैश्विक व्यापार संबंधों को मजबूत करने के लिए काम करेगा। डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि यूके के लिए एक ही समय में दुनियाभर में दूसरों के साथ अपने व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना महत्वपूर्ण होगा। 


वहीं एक्स पर यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने एक्स पर लिखा कि कीर स्टार्मर से बात की और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को लेकर चिंता जाहिर की। हमने सुरक्षा और रक्षा, आगामी ईयू-यूके शिखर सम्मेलन पर भी चर्चा की। 

ये भी पढ़ें: वॉल स्ट्रीट के लड़खड़ाने के बाद एशियाई बाजारों की फूली सांस; जापान, कोरिया और ऑस्ट्रेलिया में बुरा हाल

दो अप्रैल को लगाया जवाबी टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो अप्रैल को कई देशों पर जवाबी टैरिफ लगाया है। यह टैरिफ नौ अप्रैल से लागू होने जा रहे हैं। ट्रंप ने वियतनाम से होने वाले आयात पर 46 फीसदी, स्विटजरलैंड पर 31, ताइवान पर 32, जापान पर 24, ब्रिटेन पर 10, ब्राजील पर 10, इंडोनेशिया पर 32, सिंगापुर पर 10, दक्षिण अफ्रीका पर 30 फीसदी, ईयू पर 20, यूके पर 10 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed