फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Asian Markets Struggle After Wall Street Wobble Japan Korea Australia see sharp decline

Market: वॉल स्ट्रीट के लड़खड़ाने के बाद एशियाई बाजारों की फूली सांस; जापान, कोरिया और ऑस्ट्रेलिया में बुरा हाल

Mon, 07 Apr 2025 07:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो/सियोल/सिडनी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो/सियोल/सिडनी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 07 Apr 2025 07:47 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत समेत कई देशों पर जवाबी टैरिफ लगाने के बाद अपने ही देश में घिरते जा रहे हैं। अमेरिकी बाजार भी लगातार गिरावट के नए रिकॉर्ड बना रहा है। अमेरिकी लोग भी ट्रंप के खिलाफ बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, ट्रंप के फैसले का असर पूरी दुनिया के बाजारों पर पड़ रहा है।

विज्ञापन
Share Market Asian Markets Struggle After Wall Street Wobble Japan Korea Australia see sharp decline
शेयर बाजार की गिरावट। - फोटो : adobe stock

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए जवाबी टैरिफ के बाद दुनिया भर के बाजार डर और आशंकाओं के साए में कारोबार कर रहे हैं। व्यापार जंग की आहट के बीच अमेरिकी बाजार भी लड़खड़ा रहा है। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में शुक्रवार को भारी गिरावट देखी गई थी। इसके बाद सोमवार को जापान के शेयर बेंचमार्क में भी भारी गिरावट आई।

विज्ञापन


जापान, ऑस्ट्रेलिया और कोरिया का हाल
टोक्यो के निक्केई 225 इंडेक्स में बाजार खुलने के तुरंत बाद करीब आठ फीसदी की गिरावट आई। ऑस्ट्रेलिया के एसएंडपी/एएसएक्स 200 में छह फीसदी से अधिक की गिरावट आई। ऐसे ही दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 4.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'चीन और यूरोप के साथ व्यापार घाटा सिर्फ टैरिफ से ही ठीक हो सकता है', ट्रंप ने अपने फैसले का किया बचाव
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में हालात सबसे बुरे
अमेरिकी वायदा में और कमजोरी के संकेत मिले। एसएंडपी 500 के वायदा में 4.2 फीसदी की गिरावट आई, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 3.5 फीसदी की गिरावट आई। नैस्डैक में भी 5.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।


यह भी पढ़ें- टैरिफ वार: समझदारी से बाजार में उठाएं फायदा, चुनौतियों में छिपा है निवेश का सुनहरा मौका

कोविड के बाद सबसे खराब प्रदर्शन
इससे पहले शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट में कोविड के बाद सबसे खराब प्रदर्शन देखा गया। इसने गिरावट का एक नया अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। एसएंडपी 500 में 6 फीसदी की गिरावट आई और डॉव में 5.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। नैस्डैक कंपोजिट में भी 5.8 फीसदी की गिरावट आई।

चीन के पलटवार के बाद बैकफुट पर अमेरिका
यह गिरावट तब आई, जब चीन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से इस सप्ताह की शुरुआत में घोषित टैरिफ में बड़ी वृद्धि पर पलटवार कर अमेरिका पर नए शुल्कों का एलान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed