फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US takes its first action against Venezuela attacking port used for drug trafficking

US: वेनेजुएला पर पहला जमीनी हमला, ड्रग्स तस्करी वाला बंदरगाह तबाह; ट्रंप का दावा- सभी नाव और पूरा इलाका ध्वस्त

Tue, 30 Dec 2025 04:18 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: लव गौर Updated Tue, 30 Dec 2025 04:18 AM IST
सार

US Venezuela Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने वेनेजुएला में अपना पहला जमीनी हमला किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने एक डॉक सुविधा पर हमला किया, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर ड्रग्स ले जाने वाली नावों को लोड करने के लिए किया जाता था।

विज्ञापन
US takes its first action against Venezuela attacking port used for drug trafficking
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI Photos

विस्तार

अमेरिका ने वेनेजुएला में ड्रग्स की तस्करी किए जाने वाले बंदरगाह पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने उन सभी नावों और उस पूरे इलाके को ध्वस्त कर दिया, जहां से ये अवैध कारोबार संचालित होता था। माना जा रहा कि निकोलस मादुरो सरकार पर दबाव बनाने के अभियान के तहत यह पहली ऐसी अमेरिकी कार्रवाई है, जो वेनेजुएला की जमीन पर की गई है।

विज्ञापन


अमेरिका की पहली बार जमीनी कार्रवाई
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने वेनेजुएला में पहली बार जमीनी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे डॉक (बंदरगाह) पर हमला किया, जहां कथित तौर पर ड्रग्स से लदी नावों को तैयार किया जाता था। इसे राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर दबाव बढ़ाने की वॉशिंगटन की मुहिम में बड़ा कदम माना जा रहा है। ट्रंप ने यह बयान इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फ्लोरिडा में मुलाकात के दौरान दिया। इससे पहले उन्होंने पिछले सप्ताह एक रेडियो इंटरव्यू में भी इस ऑपरेशन का संकेत दिया था।
विज्ञापन


पूरा इलाका तबाह, अब वहां कुछ नहीं: ट्रंप
ट्रंप ने अपने बयान में कहा, 'जहां ड्रग्स से भरी नावों को लोड किया जाता था, उस डॉक इलाके में जबरदस्त विस्फोट हुआ। हम पहले नावों को निशाना बना रहे थे और अब हमने उस इलाके को ही खत्म कर दिया। अब वह जगह मौजूद नहीं है।' ट्रंप ने दावा किया कि उस बंदरगाह क्षेत्र में एक बड़ा विस्फोट हुआ, जहां नावों में ड्रग्स लादे जाते हैं। इसलिए हमने सभी नावों पर हमला किया और उस पूरे क्षेत्र पर भी हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: ईरान को कड़ी चेतावनी: 'परमाणु कार्यक्रम फिर शुरू किया तो कुचल देंगे', नेतन्याहू से मुलाकात के दौरान बोले ट्रंप

ताजा ऑपरेशन की अधिक जानकारी नहीं 
यह बयान इस बात का पहला संकेत है कि ड्रग तस्करी के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई अब समुद्र से आगे बढ़कर वेनेजुएला की जमीन तक पहुंच गई है। इससे पहले अमेरिकी हमले कैरेबियन सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में नावों को निशाना बनाने तक सीमित थे। मालूम हो कि सितंबर की शुरुआत से अब तक संदिग्ध ड्रग तस्करी वाली नावों पर किए गए 29 हमलों में कम से कम 105 लोग मारे गए हैं। अमेरिका पहले ही वेनेजुएला से आने-जाने वाले तेल टैंकरों पर नाकेबंदी कर चुका है, ताकि मादुरो सरकार की आय पर रोक लगाई जा सके।

ये भी पढ़ें: Hamas: 'हथियार नहीं डाले तो भुगतना पड़ेगा...', हमास को ट्रंप की दो टूक; नेतन्याहू से मुलाकात के बाद सख्त संदेश

वेनेजुएला की प्रतिक्रिया नहीं, आधिकारिक पुष्टि भी नहीं
इस पूरे मामले पर वेनेजुएला सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, अमेरिकी सेना, रक्षा विभाग (पेंटागन) या  सीआईए ने ने भी जमीन पर किसी हमले की सार्वजनिक पुष्टि नहीं की है। अमेरिकी अधिकारियों ने भी ताजा ऑपरेशन को लेकर अब तक अधिक जानकारी साझा नहीं की है।

ये भी पढ़ें: US: अमेरिका ने वेनेजुएला पर दबाव बढ़ाया, मादुरो के परिवार और सहयोगियों पर लगाए नए प्रतिबंध

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed