फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Survey shows Donald Trump taking narrow national lead over Kamala Harris

US Presidential Polls: वोटिंग से 10 दिन पहले हैरिस को झटका; राष्ट्रीय स्तर पर सर्वे, ट्रंप को बढ़त के संकेत

Fri, 25 Oct 2024 08:13 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 25 Oct 2024 08:13 AM IST
सार

हाल में आए डिसिजन डेस्क हिल के ताजा सर्वेक्षण में भी ट्रंप ने बढ़त हासिल की थी। इस सर्वे में जीत के मामले में डोनाल्ड ट्रंप अब कमला हैरिस से 4 प्रतिशत आगे निकल गए थे। डोनाल्ड ट्रंप के जीत का अनुमान अब 52 प्रतिशत था, वहीं कमला हैरिस के जीतने की संभावना अब केवल 48 फीसदी ही थी।

विज्ञापन
US: Survey shows Donald Trump taking narrow national lead over Kamala Harris
कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में अब मात्र दो सप्ताह ही बचे हैं और इससे पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को करारा झटका लगा है। अब एक नए सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस पर राष्ट्रीय स्तर पर मामूली ही सही लेकिन बढ़त हासिल की है। ये दावा वॉल स्ट्रीट जर्नल के एक नए सर्वेक्षण में किया गया है। 

विज्ञापन


पोलटिको की नई रिपोर्ट के मुताबिक, पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले आए इस सर्वेक्षण में जीत के मामले में डोनाल्ड ट्रंप अब कमला हैरिस से करीब दो प्रतिशत आगे निकल गए हैं। इसमें डोनाल्ड ट्रंप की जीत का अनुमान अब 48 प्रतिशत है वहीं, कमला हैरिस के जीतने की संभावना अब केवल 45 फीसदी ही है।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट में कहा गया है कि रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच राष्ट्रीय स्तर पर कांटे की टक्कर है। हालांकि स्विंग राज्यों में जो उम्मीदवार बढ़त हासिल करेगा वही जीत भी हासिल करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्विंग राज्यों में दोनों को मामूली बढ़त
पोलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार, वाशिंगटन पोस्ट द्वारा सोमवार को जारी किए गए इन राज्यों के सर्वेक्षण से पता चला कि ट्रम्प और हैरिस दोनों को यहां मामूली बढ़त मिली है। ये सर्वे 19-22 अक्टूबर के बीच 1,500 पंजीकृत मतदाताओं के बीच किया गया था। इसमें कहा गया है कि 48 फीसदी मतदाता डोनाल्ड ट्रंप को सबसे उपयुक्त उम्मीदवार मानते हैं, वहीं, कमला हैरिस के पक्ष में 45 फीसदी मतदाता थे। गौरतलब है कि दोनों उम्मीदवारों में अभी भी कोई भी 50 प्रतिशत या उससे ज्यादा का समर्थन हासिल नहीं कर पाए हैं। 

इससे पहले हाल ही में आए डिसिजन डेस्क हिल के ताजा सर्वेक्षण में भी ट्रंप ने बढ़त हासिल की थी। इस सर्वे में जीत के मामले में डोनाल्ड ट्रंप अब कमला हैरिस से 4 प्रतिशत आगे निकल गए थे। डोनाल्ड ट्रंप के जीत का अनुमान अब 52 प्रतिशत था, वहीं कमला हैरिस के जीतने की संभावना अब केवल 48 फीसदी ही थी।

परिणाम साफ नहीं
इन हालिया सर्वे में ट्रंप भले ही अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में कमला हैरिस से 'थोड़ा सा' आगे निकल गए हैं लेकिन अभी तक परिणाम साफ नहीं है। इस बार कौन राष्ट्रपति बनेगा, इसका फैसला अमेरिका के स्विंग स्टेट करेंगे। ट्रंप को विस्कोंसिन और मिशिगन में बढ़त मिलती दिख रही है। साथ ही एरिजोना, जार्जिया और उत्तरी कैरोलिना में ट्रंप की पहले चली आ रही बढ़त बनी हुई है। हालांकि 7 चुनावी राज्यों नेवादा, एरिजोना, जार्जिया, नॉर्थ कैरिलोना, पेन्सिल्विनिया, मिशिगन और विस्कोंसिन में चुनावी परिणाम कुछ भी हो सकता है।
माना जा रहा है कि ये राज्य ही फैसला करेंगे कि किसे जीत के लिए 270 वोट मिलते हैं। ताजा अनुमानों के मुताबिक अभी न तो ट्रंप और न ही कमला हैरिस को स्पष्ट रूप से यह नंबर हासिल है। कमला हैरिस के नाम के ऐलान से पहले ट्रंप लगातार सर्वेक्षण में बाइडन पर बढ़त बनाए हुए थे लेकिन अब लोगों का नजरिया बदल रहा है। 

कमला ने किया जीत का दावा
इस बीच, कमला हैरिस ने एक बार फिर अपनी जीत का दावा किया है। जॉर्जिया में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि वह सभी अमेरिकियों की नेता बनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वे लोकतंत्र के भविष्य के प्रति सबकी चिंताओं को देख रही हैं। कमला हैरिस ने कहा कि अमेरिकी ऐसा राष्ट्रपति चाहते हैं जो आशावाद के साथ देश का नेतृत्व करे और उनके सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करे। इस दौरान उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर लोगों की मौलिक स्वतंत्रता छीनने का आरोप लगाया। 


उन्होंने आगे कहा कि मैं वास्तव में उस तरह की असमानता नहीं देख रही हूं, और मैं सभी अमेरिकियों के लिए राष्ट्रपति बनने का इरादा रखती हूं। इसमें मौलिक स्वतंत्रता पर ध्यान देना भी शामिल है, जिसे डोनाल्ड ट्रंप के कारण छीन लिया गया है। उन्होंने सीमा मुद्दे पर भी बात की। साथ ही कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि अमेरिकी सीमा सुरक्षित है। इस दौरान हैरिस ने प्रतिज्ञा की कि अगर वह निर्वाचित हुईं, तो वह द्विदलीय सीमा सुरक्षा विधेयक लाएंगी और उसे कानून बनाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed