{"_id":"62eeb885428bb25cff520e4c","slug":"us-state-indiana-becomes-the-first-to-approve-a-ban-on-abortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"US News: गर्भपात पर पाबंदी को मंजूरी देने वाला पहला राज्य बना इंडियाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US News: गर्भपात पर पाबंदी को मंजूरी देने वाला पहला राज्य बना इंडियाना
Sun, 07 Aug 2022 12:22 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इंडियानापोलिस।
एजेंसी, इंडियानापोलिस।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:22 AM IST
सार
यह प्रतिबंध 15 सितंबर से लागू होगा और इसमें कुछ अपवाद भी शामिल हैं। दुष्कर्म और व्यभिचार के मामलों तथा मां की जान बचाने के लिए गर्भपात की अनुमति होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमेरिका में रो बनाम वेड मामले पर फैसला पलटे जाने के बाद इंडियाना गर्भपात पर रोक को मंजूरी देने वाला पहला राज्य बन गया है। अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने रो बनाम वेड मामले के फैसले को पलटते हुए गर्भपात के संवैधानिक अधिकार को खत्म कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद इंडियाना के रिपब्लिकन गवर्नर एरिक होलकॉम्ब ने सांसदों द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद गर्भपात पर पूरी तरह रोक लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर किए। यह प्रतिबंध 15 सितंबर से लागू होगा और इसमें कुछ अपवाद भी शामिल हैं। दुष्कर्म और व्यभिचार के मामलों तथा मां की जान बचाने के लिए गर्भपात की अनुमति होगी।
विज्ञापन
साथ ही अगर किसी भ्रूण में कोई जानलेवा बीमारी पाई जाती है, तो भी गर्भपात की अनुमति दी जाएगी। इंडियाना रिपब्लिकन पार्टी द्वारा शासित उन राज्यों में शामिल है, जहां गर्भपात पर रोक को लेकर सबसे पहले बहस शुरू हुई थी।
विज्ञापन