{"_id":"66ea44742c7c16d13605a356","slug":"us-state-department-spokeperson-mathew-miller-concern-over-pakistan-ballistic-missile-program-news-in-hindi-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: पाकिस्तान के बैलिस्टिक प्रोजेक्ट पर अमेरिका ने जताई चिंता, पिछले हफ्ते चीनी संस्थानों पर लगाया था प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: पाकिस्तान के बैलिस्टिक प्रोजेक्ट पर अमेरिका ने जताई चिंता, पिछले हफ्ते चीनी संस्थानों पर लगाया था प्रतिबंध
Wed, 18 Sep 2024 08:39 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 18 Sep 2024 08:39 AM IST
सार
मैथ्यू मिलर ने कहा कि पाकिस्तान के लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को समर्थन देने से इनकार करना अमेरिका की नीति रही है। उन्होंने बताया कि अमेरिका इसका समर्थन करने वालों पर प्रतिबंध जारी रखेगा।
विज्ञापन
मैथ्यू मिलर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को लेकर चिंता व्यक्त की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि परमाणु हथियार किसी के लिए भी ठीक नहीं है, इसके प्रसार पर लगाम लगाने के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध है। मंगलवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मिलर ने कहा कि पिछले हफ्ते अमेरिका ने छह चीनी संस्थानों और एक बेलारूसी इकाई के खिलाफ कार्रवाई की, जिन्होंने पाकिस्तान के मिसाइल कार्यक्रम की आपूर्ति के लिए काम किया।
पाकिस्तान के बैलिस्टिक कार्यक्रम के आपूर्तिकर्ताओं पर लगा प्रतिबंध
अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक कार्यक्रम के आपूर्तिकर्ताओं पर प्रतिबंध लगाया है। इस प्रतिबंध पर अमेरिका की चिंता को लेकर मिलर से सवाल किया गया। उन्होंने इससे जुड़ी गतिविधियों का समर्थन करने वाले नेटवर्कों के खिलाफ कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता जताई। मिलर ने कहा, "ऐसे खतरनाक हथियार किसी के लिए बेहतर विकल्प नहीं हैं। इसके खिलाफ कार्रवाई करके अंतरराष्ट्रीय अप्रसार व्यवस्था को मजबूत करने पर हमारा फोकस है। पिछले हफ्ते छह पीआरसी संस्थाओं और एक बेलारूसी संस्था के खिलाफ हमने कार्रवाई की, जो सदियों से पाकिस्तान की मिसाइल कार्यक्रम में आपूर्ति के लिए काम कर रहे थे।"
पाकिस्तान के बैलिस्टिक कार्यक्रम का समर्थन नहीं करना अमेरिका की नीति
मैथ्यू मिलर ने कहा, "पाकिस्तान के लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को समर्थन देने से इनकार करना अमेरिका की नीति रही है।" उन्होंने बताया कि अमेरिका यह प्रतिबंध जारी रखेगा। पाकिस्तान के बैलिस्टिक कार्यक्रम के खिलाफ अमेरिका के प्रतिबंध को लेकर सवाल पर मिलर ने कहा, "पाकिस्तान हमारा लंबे समय से साझेदार रहा है। मुझे लगता है कि अमेरिका की कार्रवाई यह दर्शाती है कि कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां हम दोनों के बीच असहमति है। हम अमेरिका के हितों की रक्षा के लिए कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे।"
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान के बैलिस्टिक कार्यक्रम का समर्थन नहीं करना अमेरिका की नीति रही है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि अन्य उपकरण हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित नहीं कर सकते, हम अपने प्रतिबंधों को जारी रखेंगे।" मिलर ने आगे कहा कि अमेरिका परमाणु प्रसार और इससे जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ 'कार्रवाई करना जारी रखेगा', चाहे वे कहीं भी हों।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन