{"_id":"61bc3f67218d7708837aaa36","slug":"us-state-department-report-claims-pakistan-territory-used-by-terror-groups-to-target-india-masood-azhar-and-other-terrorist-roaming-freely-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी रिपोर्ट: भारत पर आतंकी हमलों के लिए पाक की जमीन का इस्तेमाल जारी, मुंबई हमले के मास्टरमाइंड पर नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी रिपोर्ट: भारत पर आतंकी हमलों के लिए पाक की जमीन का इस्तेमाल जारी, मुंबई हमले के मास्टरमाइंड पर नहीं हुई कार्रवाई
Fri, 17 Dec 2021 01:12 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:12 PM IST
सार
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को आतंकवाद पर जारी देश की रिपोर्ट 2020 में कहा कि क्षेत्रीय रूप से आतंकवादी समूह पाकिस्तान से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठनों ने भारत को निशाना बनाना जारी रखा है।
- फोटो : Social Media
विस्तार
पाकिस्तान के आंतकी संगठनों ने भारत को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तानी की जमीन का इस्तेमाल जारी रखा है। इसके अलावा पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की ओर से वैश्विक आतंकवादी घोषित किए गए मसूद अजहर और 2008 मुंबई हमले के प्रोजेक्ट मैनेजर साजिद मीर समेत अन्य आतंकवादियों के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की है। अमेरिका के विदेश विभाग की ओर से आतंकवाद पर जारी एक नई रिपोर्ट में यह दावे किए गए हैं।
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को आतंकवाद पर जारी देश की रिपोर्ट 2020 में कहा कि क्षेत्रीय रूप से आतंकवादी समूह पाकिस्तान से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘अफगान तालिबान और उससे जुड़े हक्कानी नेटवर्क समेत अफगानिस्तान को निशाना बना रहे समूह और भारत को निशाना बना रहे लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) समेत अन्य आतंकवादी समूहों ने पाकिस्तानी सरजमीं से अपनी गतिविधियां जारी रखी हैं।’’
रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान ने जैश के संस्थापक और संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी अजहर और 2008 मुंबई हमले के प्रोजेक्ट मैनेजर मीर जैसे अन्य मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसा माना जाता है कि अजहर और मीर दोनों पाकिस्तान में खुलेआम बेरोकटोक घूम रहे हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले फरवरी और फिर नवंबर में लाहौर की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने लैश्कर-ए-तैयबा संस्थापक हाफिज सईद को आतंकवाद के वित्त पोषण के कई आरोपों में दोषी ठहराया और उसे साढ़े पांच साल की जेल की सजा सुनाई। लेकिन आतंकवाद को खत्म करने में पाकिस्तान की यह कोशिशें अधूरी बताई गई हैं।
इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान ने वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की कार्य योजना को पूरा करने की दिशा में 2020 में अतिरिक्त प्रगति की है, लेकिन कार्य योजना के सभी कामों को पूरा नहीं किया और वह एफटीएफ की ग्रे लिस्ट में बना हुआ है।