फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US special New York high school 15 sets of twins graduating

US: न्यूयॉर्क का एक स्कूल बेहद खास, यहां 500 में से 30 बच्चे हैं जुड़वां

Sat, 21 Jun 2025 08:40 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 21 Jun 2025 08:40 AM IST
सार

पिछले साल बोस्टन के एक मिडिल स्कूल में 23 जोड़ी जुड़वां भाई-बहन पढ़ाई करते थे। इसी तरह इलिनोइस के विननेटका में न्यू ट्रायर हाई स्कूल में 2017 में 44 जुड़वां बच्चे थे।

विज्ञापन
US special New York high school 15 sets of twins graduating
अमेरिका का विशेष स्कूल - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक स्कूल बेहद खास है, जहां पढ़ने वाले 500 छात्रों में से 30 छात्र जुड़वां हैं। इस हफ्ते ये छात्र इस स्कूल से ग्रेजुएट हो जाएंगे। इनमें से कई तो बचपन से साथ ही पढ़ाई कर रहे हैं। इन छात्रों के माता-पिता भी एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं। न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में स्थित जॉन एफ कैनेडी हाई स्कूल के कई छात्र को नर्सरी स्कूलों से एक दूसरे को जानते हैं। इन जुड़वां युवाओं के माता-पिता भी एक जुड़वां क्लब के माध्यम से जुड़े हुए हैं और अक्सर मिलते रहते हैं। ऐसा नहीं है कि न्यूयॉर्क का ये हाई स्कूल ही इस मामले में खास है। पिछले साल बोस्टन के एक मिडिल स्कूल में 23 जोड़ी जुड़वां भाई-बहन पढ़ाई करते थे। इसी तरह इलिनोइस के विननेटका में न्यू ट्रायर हाई स्कूल में 2017 में 44 जुड़वां बच्चे थे।
विज्ञापन


अधिकतर अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ेंगे
स्नातक होने के बाद अब ये जुड़वां भाई-बहन अलग-अलग कॉलेजों में जा रहे हैं। एक भाई-बहन ही हैं, जो दोनों फ्लोरिडा विश्वविद्यालय जा रहे हैं। जो अलग-अलग कॉलेजों में जा रहे हैं, वो अपने साथी से दूर रहने के बारे में आशंकित हैं। सिडनी और कायला जसर ने कहा कि वे दोनों फैशन डिजाइन की पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन विभिन्न कॉलेजों में। सिडनी डेलावेयर विश्वविद्यालय में भाग ले रही है जबकि कायला इंडियाना विश्वविद्यालय में पढ़ाई करेगी। कायला ने कहा, 'हम एक ही कॉलेज में जा सकते थे, लेकिन हम बस स्वतंत्र होना चाहते थे क्योंकि हम हमेशा एक -दूसरे के साथ रहे हैं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed