फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Plane Crash News Small plane carrying passengers crashes in Philadelphia Details in Hindi

US Plane Crash: फिलाडेल्फिया में विमान हादसे में सभी छह लोगों की हुई मौत; मैक्सिको की राष्ट्रपति ने की पुष्टि

Sat, 01 Feb 2025 07:31 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 01 Feb 2025 07:31 AM IST
सार

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में हुए विमान हादसे में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में जान गंवाने वालों में सभी मैक्सिको के निवासी थे, इसकी पुष्टि मैक्सिको के राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने की है। वहीं विमान के जमीन पर गिरने के बाद इसकी चपेट में आने से एक और शख्स की मौत हुई है, जबकि 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
US Plane Crash News Small plane carrying passengers crashes in Philadelphia Details in Hindi
विमान हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में एक और विमान हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि छह लोगों को लेकर जा रहा मेडिकल ट्रांसपोर्ट जेट उत्तर-पूर्व फिलाडेल्फिया के एक शॉपिंग सेंटर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि उत्तर-पूर्व फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद लीयरजेट 55 मिसौरी में स्प्रिंगफील्ड-ब्रैनसन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ था। यह शाम करीब 6:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) एनटीएसबी के नेतृत्व में घटनाओं की जांच करेंगे।

विज्ञापन


मृतकों में एक बच्ची और उसकी मां शामिल
मृतकों में फिलाडेल्फिया के एक अस्पताल में उपचार करा रही एक बच्ची और उसकी मां शामिल हैं। पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शाप्रियो ने कहा कि उन्होंने फिलाडेल्फिया के मेयर से घटना के बारे में बात की है और स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैंने फिलाडेल्फिया मेयर से बात की है।
विज्ञापन


मैक्सिकन राष्ट्रपति ने हादसे पर जताया शोक
इस हादसे को लेकर मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में संवेदना व्यक्त की। 'मैं फिलाडेल्फिया, संयुक्त राज्य अमेरिका में विमानन दुर्घटना में छह मैक्सिकन लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करती हूं। कांसुलर अधिकारी परिवारों के साथ लगातार संपर्क में हैं; मैंने विदेश मामलों के सचिव से जो भी आवश्यक हो, सहायता करने के लिए कहा है। उनके प्रियजनों और दोस्तों के साथ मेरी एकजुटता'।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं फिलाडेल्फिया आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय ने एक्स पर लिखा, 'रूजवेल्ट मॉल के सामने उत्तर-पूर्व फिलाडेल्फिया में कॉटमैन और बस्टेलटन एवेन्यू के पास बड़ी घटना हुई। रूजवेल्ट बुलेवार्ड के कुछ हिस्सों सहित क्षेत्र में सड़कें बंद हैं। लोग फिलहाल इस इलाके से दूर रहें।' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वाहनों में आग लगी हुई दिखाई दे रही है।

कैसे हुआ विमान हादसा?
दरअसल, फिलाडेल्फिया से उड़ान भरने के लगभग 30 सेकंड बाद ही एक मेडिकल ट्रांसपोर्ट जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिहायशी इलाके के पास हुए हादसे की वजह से कई घरों में आग लग गई गए। इसका मलबा पूरे इलाके में फैल गया। हफ्ते की दूसरी हवाई दुर्घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। एक डोरबेल कैमरे ने विमान को आसमान से गिरते हुए रिकॉर्ड किया। यह एक शॉपिंग मॉल और सड़क के पास गिरा। गिरने के बाद यहां जोरदार धमाका हुआ और आग का गुबार उठते देखा गया।

डोरबेल कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना
डोरबेल कैमरे के मालिक जिम क्विन ने कहा, 'हमने केवल एक तेज आवाज सुनी। यह नहीं पता था कि यह कहां से आ रही थी। हमने बस पीछे मुड़कर देखा तो धुआं और आग का गुबार दिखाई दिया।' दुर्घटना नॉर्थईस्ट फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे से 3 मील (4.8 किलोमीटर) से भी कम दूरी पर हुई, जो मुख्य रूप से बिजनेस जेट और चार्टर उड़ानों का संचालन करता है।


विमान हादसे के दो दिन बाद हुई दुर्घटना
दुर्घटना अमेरिका में लगभग 25 साल में हुए सबसे घातक विमान हादसे के दो दिन बाद हुई। 60 यात्रियों और चार चालक दल के सदस्यों को ले जा रहा एक अमेरिकन एयरलाइंस का विमान बुधवार रात वाशिंगटन डीसी में बीच हवा में हादसे का शिकार हो गया था। विमान से तीन सैनिकों को ले जा रहा एक सेना का हेलीकॉप्टर टकरा गया था। इस दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed