{"_id":"5fada48c8ebc3e9b9a4fb7ac","slug":"us-singer-mary-millben-performs-bhajan-om-jai-jagdish-hare-for-diwali-and-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी गायिका मैरी मिल्बेन ने ‘ओम जय जगदीश हरे’ गाकर दी दिवाली की शुभकामनाएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी गायिका मैरी मिल्बेन ने ‘ओम जय जगदीश हरे’ गाकर दी दिवाली की शुभकामनाएं
Fri, 13 Nov 2020 04:26 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 13 Nov 2020 04:26 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी गायिका मैरी मिल्बेन
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकप्रिय अमेरिकी गायिका मैरी मिल्बेन ने दुनिया भर में लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए बुधवार को गीत ‘ओम जय जगदीश हरे’ अपनी आवाज में जारी किया।
विज्ञापन
मिल्बेन ने कहा कि ‘ओम जय जगदीश हरे’ गीत को दुनिया भर में भारतीय दिवाली पर अपने घर में गाते हैं, यह पूजा और उत्सव का गीत है। यह लगातार मुझे प्रभावित करता हैं और भारतीय संस्कृति के प्रति मेरी रुचि बढ़ाता है।’ कनाडाई स्क्रीन अवॉर्ड और ग्रैमी नामांकित संगीतकार डेरिल बेनेट ने इसका संगीत दिया है।
विज्ञापन
मैरी ने ‘सोनी पिक्चर्स’ के निर्माता टिम डेविस, पुरस्कार विजेता इंजीनियर, मिक्सर जॉर्ज विवो, कार्यकारी निदेशक जॉन स्काउसे और एरिज़ोना स्थित प्रोडक्शन कम्पनी ‘एंबिएंट स्काईज’ के ब्रेंट मैसी और ‘ब्राइडलबीडेना’ के मालिक डेना माली के साथ मिलकर इसे जारी किया। गायिका ने यूट्यूब पर इसका एक वीडियो जारी किया, जिमसें वह भारतीय पोशाक में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
गायिका ने कहा कि भारत, भारत के लोग, भारतवंशी समुदाय मेरे लिए बेहद खास है। इस तरह दिवाली 2020 का जश्न मनाना किसी वरदान की तरह है। मैरी ने इससे पहले 15 अगस्त 2020 को भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान गाकर भी भारत के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया था।