फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Shutdown stalemate set to drag into 6th week as Trump pushes Republicans to change Senate rules

US: अमेरिका में शटडाउन पर गतिरोध 33वें दिन भी जारी, ट्रंप के इस कदम से अभी और खिंच सकता है

Mon, 03 Nov 2025 07:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 03 Nov 2025 07:48 AM IST
सार

लेविट ने रविवार को कहा कि डेमोक्रेट्स पागल लोग हैं, जो झुकने को तैयार नहीं हैं। लेविट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि रिपब्लिकन को सख्त होना होगा, उन्हें स्मार्ट बनना होगा, और उन्हें फिलिबस्टर से छुटकारा पाने, शटडाउन को खत्म करने और अमेरिकी जनता के लिए सही करने के लिए सीनेट के नियमों में बदलाव करना होगा।'

विज्ञापन
US Shutdown stalemate set to drag into 6th week as Trump pushes Republicans to change Senate rules
Donald Trump - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में शटडाउन को लेकर अभी भी गतिरोध बना हुआ है और अब यह छठे हफ्ते में पहुंच गया है। शटडाउन के चलते अमेरिका में लाखों अमेरिकियों को मिलने वाली खाद्य सहायता बंद हो सकती है। राष्ट्रपति ट्रंप रिपब्लिकन नेताओं पर सीनेट के नियमों में बदलाव का दबाव डाल रहे हैं, जिसके चलते शटडाउन अभी और खिंच सकता है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने रविवार को कहा कि ट्रंप ने सीनेट के बहुमत दल के नेता जॉन थून और हाउस स्पीकर माइक जॉनसन से बात की है।
विज्ञापन


सीनेट के नियमों में बदलाव की मांग कर रहे ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी सीनेट की एक प्रक्रिया फिलिबस्टर को खत्म कराने की मांग कर रहे हैं। दरअसल फिलिबस्टर एक अनौपचारिक शब्द है, जिसे किसी बिल या दूसरे मामले पर सीनेट की कार्रवाई को रोकने या उसमें देरी करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें बिल पर लंबी बहस, कई प्रक्रियात्मक प्रस्ताव को पेश करने या कोई भी दूसरी देरी करने वाली या रुकावट वाली कार्रवाई शामिल है। ट्रंप इस प्रक्रिया फिलिबस्टर को खत्म करने की बात करते हैं तो इसका मतलब है कि सीनेट में सामान्य बहुमत से कानून पारित हो सकेंगे और कोई अल्पसंख्यक दल किसी विधेयक को नहीं रोक पाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि ट्रंप की अपनी पार्टी के नेता ही ट्रंप की इस पहल को खारिज कर रहे हैं। उनका कहना है कि सीनेट में किसी भी आपत्ति को दूर करने के लिए 60 वोटों की जरूरत वाला नियम बहुत जरूरी है क्योंकि जब वे अल्पसंख्यक थे, तब उन्होंने भी इस फिलिबस्टर प्रक्रिया का इस्तेमाल कर डेमोक्रेट पार्टी की कई नीतियों को रोकने में मदद की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US Nuclear Test: क्या अमेरिका फिर करेगा परमाणु परीक्षण? ट्रंप की नई योजना से मचा हड़कंप; ऊर्जा सचिव ने दी सफाई


इस मुद्दे पर जारी है गतिरोध
लेविट ने रविवार को कहा कि डेमोक्रेट्स पागल लोग हैं, जो झुकने को तैयार नहीं हैं। लेविट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि रिपब्लिकन को सख्त होना होगा, उन्हें स्मार्ट बनना होगा, और उन्हें फिलिबस्टर से छुटकारा पाने, शटडाउन को खत्म करने और अमेरिकी जनता के लिए सही करने के लिए सीनेट के नियमों में बदलाव करना होगा।' डेमोक्रेट पार्टी सरकारी स्वास्थ्य देखभाल सब्सिडी को बढ़ाने का दबाव बना रहे हैं, जबकि रिपब्लिकन पार्टी का कहना है कि जब शटडाउन खत्म हो जाएगा, तब वे इस पर बातचीत करेंगे। अमेरिकी शटडाउन को 33 दिन हो गए हैं यह शटडाउन इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन बन सकता है। पिछला रिकॉर्ड 2019 में बना था, जब ट्रंप ने कांग्रेस से अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए पैसे देने की मांग की थी।

कोर्ट में शटडाउन के कारण एसएनएपी को धन नहीं देने की दलील खारिज  
अमेरिका के रोड आइलैंड की एक संघीय अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को सोमवार तक खाद्य सहायता लाभों का पूरा या बुधवार तक आंशिक भुगतान करने का आदेश दिया है। अदालत ने यह स्वीकार किया कि समय पर भुगतान न होने से अपूरणीय क्षति हो सकती है। रोड आइलैंड का मामला अमेरिकी कृषि विभाग की तरफ से पूरक पोषण सहायता कार्यक्रम (एसएनएपी या खाद्य टिकट) के लाभों के निलंबन को रोकने के लिए दाखिल दो मुकदमों में से एक है। ये कार्यक्रम कम आय वाले अमेरिकियों की सहायता करते हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed