फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Shooting Minnesota Firing several people killed news update in hindi

US Shooting: अमेरिका के मिनेसोटा में गोलीबारी, तीन अधिकारियों सहित आरोपी की भी मौत, गवर्नर ने जताया दुख

Mon, 19 Feb 2024 12:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 19 Feb 2024 12:25 AM IST
सार

मिनेसोटा गवर्नर टिम वाल्ज ने घटना पर दुख जताया है। वाल्ज ने कहा कि हम अपने पुलिस अधिकारियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं। उनकी बहादुरी और बलिदान को गंभीरता से लेना चाहिए। राज्य में आज सभी झंडों को आधा झुकाया जाएगा।
 

विज्ञापन
US Shooting Minnesota Firing several people killed news update in hindi
Shooting In US (File Photo)

विस्तार

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी हो गई, जिसमें तीन अधिकारियों सहित चार लोगों की मौत हो गई है। घटना मिनेसोटा के बर्न्सविले की है। मीडिया के अनुसार, पुलिस को 911 पर एक कॉल आया, जिसमें व्यक्ति ने कहा कि हमें घर में हथियारों के बल पर बंदी बना लिया गया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बात फायरिंग तक पहुंच गई। आरोपी ने पुलिस के दो अधिकारी और अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी को गोली मार दी। तीनोंं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक पुलिस अधिकारी घायल है। 

विज्ञापन


तीनों मृतकों के नाम…

  1. पॉल एल्मस्ट्रैंड (27), पुलिस अधिकारी 
  2. मैथ्यू रूज (27), पुलिस अधिकारी 
  3. एडम फिनसेथ (40), फायर फाइटर 

गवर्नर ने जताया दुख
पुलिस ने बताया कि घर में दो से लेकर 15 वर्ष तक के कुल सात बच्चे थे। आरोपी के पास कई बंदूके और बड़ी मात्रा में गोले-बारूद थे। घर से कई हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध आरोपी भी गोलीबारी में मारा गया है। आरोपी की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। उसकी जल्द पहचान की जाएगी। मिनेसोटा गवर्नर टिम वाल्ज ने घटना पर दुख जताया है। वाल्ज ने कहा कि हम अपने पुलिस अधिकारियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं। उनकी बहादुरी और बलिदान को गंभीरता से लेना चाहिए। राज्य में आज सभी झंडों को आधा झुकाया जाएगा।

विज्ञापन


अमेरिका में पहले भी हो चुकी है गोलीबारी
अमेरिका में चार दिन पहले भी दो जगह फायरिंग हो गई थी। अमेरिका के अग्निशमन विभाग ने बताया कि गोलीबारी चीफ्स की सुपर बाउल जीत के लिए परेड और रैली के बाद हुई थी। घटना मिसौरी के कंसास शहर की है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, जब चीफ्स के प्रशंसक यूनियन स्टेशन के पश्चिम में गैरेज के पास से गुजर रहे थे, तभी वहां गोलीबारी हो गई थी। पुलिस ने हमले के बाद तीन हथियारबंद लोगों को हिरासत में लिया था। अधिकारियों के मुताबिक, तीन घायलों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताई दुख भरी दास्तां
घटना के बारे में एक महिला ने बताया कि जब गोलियां की आवाज आई तो हम वहां से भागकर एक लिफ्ट में छिप गए। हमने दरवाजे बंद कर दिए थे। सभी ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे। वहां सब परेशान थे। हमें नहीं पता था कि वहां से निकलना कितना सुरक्षित होगा। थोड़ी देर बाद हमें लिफ्ट हिलने की आवाज सुनाई दी। हमने दरवाजे खोले तो बाहर अधिकारी थे। उन्होंने हमें सुरक्षित बाहर निकाला। मुझे दोबारा एक जीवन मिला, मैं बहुत खुश थी।

पुलिस ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी अधिकारियों से साफ हो गया था कि यूनियन स्टेशन के पास मौजूद अधिकारी घायलों को अस्पताल भेज रहे थे। अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल रहे थे। कंसास गवर्नर लौरा केली ने लोगों से पुलिस द्वारा दिए गए निर्देेशों का पालन करने का आग्रह किया गया था। 


गोलीबारी में अटलांटा हाईस्कूल के छात्र भी घायल
कंसास के अलावा, अमेरिका के अटलांटा हाईस्कूल की पार्किंग में भी गोलीबारी हुई थी, जिसमें चार बच्चों को गोली मार दी गई थी। अटलांटा पब्लिक स्कूल ने एक बयान जारी कर बताया कि बुधवार को बेंजामिन ई. मेस हाईस्कूल की छुट्टी हुई, जिसके बाद एक अज्ञात वाहन से छात्रों पर गोली चला दी गई। घायल छात्रों की पहचान नहीं हो सकी है। घायल फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed