फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: several killed in late-night shooting at a Shreveport Fourth of July celebration

US: लूसियाना में अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान गोलीबारी, चार लोगों की मौत; छह अन्य घायल

Wed, 05 Jul 2023 07:54 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 05 Jul 2023 07:54 PM IST
सार

US: अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस (चार जुलाई) के जश्न के दौरान उत्तरी लुइसियाना के श्रेवेपोर्ट शहर में गोलीबारी हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम छह अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
US: several killed in late-night shooting at a Shreveport Fourth of July celebration
श्रेवेपोर्ट में फायरिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस (चार जुलाई) के जश्न के दौरान उत्तरी लुइसियाना के श्रेवेपोर्ट शहर में गोलीबारी हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम छह अन्य लोग घायल हो गए। सीएनएन से जुड़े टेलीविजन स्टेशन केएसएलए ने श्रेवेपोर्ट के अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी।  

विज्ञापन

पुलिस की ओर से केएसएलए को जारी सूचना के मुताबिक, जश्न कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, बड़ी तादाद में उनके वाहन भी वहां पर पार्क किए हुए थे, जिससे पीड़ितों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक श्रेवेपोर्ट पुलिस के अधिकारी लेफ्टिनेंट वान रे ने बताया, यहां पहुंचना और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को प्राप्त करना एक चुनौतीपूर्ण काम था। हममें से बहुत से लोगों की सड़क के किनारे कारें पार्क की हुई थी, जिससे दिक्कत हुई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, लेफ्टिनेंट वान रे ने बताया कि प्रतिक्रिया अधिकारियों को घटनास्थल पर दो शव मिले और बाद में दो घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
 

विज्ञापन

श्रेवेपोर्ट जिला 'ए' के पार्षद तबाथा टेलर ने बताया, यह एक ब्लॉक पार्टी थी, जो हर साल चार जुलाई को आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं होना चाहिए। अब, हम अपने समुदाय में सामूहिक गोलीबारी के शिकार हैं। यह उन लोगों के लिए एक आघात है जो केवल इस दिन छुट्टी पर बहुत अच्छा समय बिताना चाहते थे।'
 

सीएनएन ने पुलिस के हवाले से बताया कि सोमवार को फिलाडेल्फिया के दक्षिण-पश्चिम इलाके में दो बच्चों सहित आठ लोगों को गोली मार दी गई थी। पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार, एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और एक हथियार बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी फिलाडेल्फिया के किंग्ससिंग इलाके में वारिंगटन एवेन्यू के 5700 ब्लॉक में हुई। 
 

पुलिस प्रवक्ता जैस्मीन रीली ने बताया कि छह पीड़ितों को इलाज के लिए पेन प्रेस्बिटेरियन मेडिकल सेंटर ले जाया गया जबकि दो को फिलाडेल्फिया के चिल्ड्रन हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती लोगों की स्थिति के बारे में विवरण साझा नहीं किया है। सीएनएन ने गन वायलेंस आर्काइव के हवाले से बताया कि इस साल अब तक अमेरिका में गोलीबारी की कम से कम 339 घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed