फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Senator urged Union Minister of Commerce and Industry Piyush Goyal to remove tariffs and barriers to trade on pulse cropspulse

अमेरिका: भारत को बताया दलहन फसलों का बड़ा बाजार, अमेरिकी सांसद ने की शुल्क बाधाओं को दूर करने की मांग 

Sat, 04 Dec 2021 08:41 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 04 Dec 2021 08:41 AM IST
सार

अमेरिका का मोंटाना प्रमुख दाल उत्पादक राज्य है। वहां के सांसद ने भारत से अपील की है कि वह दलहन फसलों के व्यापार के लिए शुल्क बाधाओं को दूर करे। 

विज्ञापन
US Senator urged Union Minister of Commerce and Industry Piyush Goyal to remove tariffs and barriers to trade on pulse cropspulse
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और अमेरिका के बीच दलहन के व्यापार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल व अमेरिकी सांसद स्टीव डाइन्स शामिल हुए। इस दौरान स्टीव डाइन्स ने पीयूष गोयल से दलहन के व्यापार में आ रहीं शुल्क बाधाओं को हटाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन दरों के कारण अमेरिका के मोंटाना राज्य में किसानों को बहुत अधिक नुकसान पहुंच रहा है। दरअसल, स्टीव मोंटाना राज्य से ही सांसद हैं और यह राज्य अमेरिका का प्रमुख दाल उत्पादक राज्य है। उन्होंने कहा कि भारत दलहन फसलों का सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है। इसलिए मोंटाना के लिए भारत एक महत्वपूर्ण बाजार है। 

विज्ञापन


मोंटाना के लिए खोलना चाहिए भारतीय बाजार 
अमेरिकी सांसद ने कहा कि दलहन फसलों के व्यापार के लिए भारत और अमेरिका के बीच खुला व्यापार होना चाहिए और इसके लिए मोंटाना इस महीने के अंत तक होने वाली बैठक में ऐसी नीतियों को पेश करेगा जो किसानों को भारत में खुला बाजार उपलब्ध कराएंगी। महीने के अंत में होने वाले यूएस-इंडिया ट्रेड पॉलिसी फोरम से पहले भारत का दौरा करते हुए डाइन्स ने मोंटाना फार्म ब्यूरो फेडरेशन, मोंटाना ग्रेन ग्रोवर्स एसोसिएशन की ओर से टैरिफ हटाने का आग्रह किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के कुछ प्रमुख दाल आयातकों से भी मुलाकात की।  
विज्ञापन


चीन से मुलाकात के लिए नवाचार पर जोर 
भारत दौरे के दौरान डाइन्स ने चीन से मुलाकात के लिए नवाचार पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें भारत और अमेरिका के संबंधों को और गहरा करने के लिए विकल्प खोजने होंगे। भारतीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवाचार की आवश्यकता पर उन्होंने जोर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed