फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US senator Marsha Blackburn vows not to be bullied by China, says "Xi Jinping doesn't scare me"

US-Taiwan: अब यूएस सीनेटर ब्लैकबर्न पहुंचीं ताइवान, कहा- मुझे जिनपिंग से डर नहीं लगता है

Fri, 26 Aug 2022 06:21 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: Amit Mandal Updated Fri, 26 Aug 2022 06:21 PM IST
सार

इससे पहले पेलोसी की यात्रा ने चीन को बुरी तरह आगबबूला कर दिया था जो इस महीने की शुरुआत में ताइवान पहु्ंची थीं।

विज्ञापन
US senator Marsha Blackburn vows not to be bullied by China, says "Xi Jinping doesn't scare me"
US senator Marsha Blackburn - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका की सीनेटर मार्शा ब्लैकबर्न गुरुवार को बीजिंग के दबाव को धता बताते हुए ताइवान की यात्रा करने वाली कांग्रेस की नई सदस्य बन गईं। उन्होंने कहा कि मुझे कम्युनिस्ट चीन द्वारा ताइवान जाने के लिए धमकाया नहीं जाएगा। टेनेसी से रिपब्लिकन सांसद ब्लैकबर्न सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति में भी शामिल हैं। उनकी यात्रा अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी और अन्य अमेरिकी अधिकारियों द्वारा हाल की कई यात्राओं का अगला पड़ाव है। ब्लैकबर्न ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में ताइवान हमारा सबसे मजबूत साझेदार है। ताइपे की नियमित उच्च स्तरीय यात्राएं लंबे समय से चली आ रही अमेरिकी नीति का हिस्सा है।

विज्ञापन


विश्व व्यवस्था के लिए खतरा बन रहे हैं चीन-रूस : ताइवान
ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने शुक्रवार को कहा कि बीजिंग द्वारा ताइवान के पास बड़े स्तर पर सैन्याभ्यास करने और यूक्रेन पर रूसी हमले के जरिये चीन और रूस विश्व व्यवस्था को बिगाड़कर खतरे में डालना चाहते हैं। साई ने अमेरिकी सीनेटर मार्शा ब्लैकबर्न के साथ बैठक के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन

 
नैंसी पेलोसी की यात्रा से चीन हुआ था आगबबूला 
इससे पहले पेलोसी की यात्रा ने चीन को बुरी तरह आगबबूला कर दिया था जो इस महीने की शुरुआत में ताइवान पहु्ंची थीं। किसी बड़े अधिकारी की यह 25 वर्षों में ताइवान की पहली यात्रा थी। उनकी यात्रा से भड़के बीजिंग ने ताइवान की सीमा पर बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया था। इस दौरान चीन ने ताइवान की हवाई सीमा पर मिसाइलें दागीं और कई युद्धक विमान उड़ाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी का दावा है कि ताइवान पर कभी शासन नहीं करने के बावजूद ताइवान उसके क्षेत्र का हिस्सा है, हालांकि उसने इसे नियंत्रण में लाने के लिए बल प्रयोग से भी इनकार किया। अमेरिका का ताइवान के साथ कोई औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं है, लेकिन उसने इस देश को रक्षात्मक हथियार देने के लिए कानून बनाया है और इस बात को कभी स्पष्ट नहीं करता कि क्या वह चीनी हमले की स्थिति में यहां सैन्य हस्तक्षेप करेगा।

मैं चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सामने कभी नहीं झुकूंगी
मार्शा ब्लैकबर्न का ताइवान के उत्तरी अमेरिकी मामलों के विभाग के महानिदेशक डगलस यू-तिएन ह्सू ने यहां पहुंचने पर स्वागत किया। वह गुरुवार को विमान से ताइपे पहुंचीं। शुक्रवार सुबह ट्वीट्स में अमेरिकी सीनेटर ने ताइवान के लिए अपना समर्थन दोहराया। उन्होंने कहा, मैं चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सामने कभी नहीं झुकूंगी। चीन के नेता का जिक्र करते हुए कहा कि मैं ताइवान और उसकी स्वतंत्रता और लोकतंत्र के अधिकार के साथ खड़ी रहूंगी। शी जिनपिंग से मुझे डर नहीं लगता है। शुक्रवार की सुबह ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के साथ बैठक में ब्लैकबर्न ने लोकतंत्र और स्वतंत्रता के मूल्यों पर जोर दिया।  


कोरोना : अमेरिका ने निलंबित की चीनी कंपनी की 26 उड़ानें
अमेरिका ने चीनी विमान कंपनी की 26 यात्री उड़ानों को निलंबित कर दिया है। विमान कंपनी द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए इस तरह की कार्रवाई के बाद अमेरिका ने उड़ानों को निलंबित करने का फैसला लिया है। अमेरिकी सरकार ने एक आदेश में कहा कि जनता की भलाई के लिए चीनी विमानों की सेवाओं को सीमित किए जाने की जरूरत है। मौजूदा हालात में हमने अमेरिका से चीन उड़ान भरने वाली 26 उड़ानें निलंबित की हैं। बता दें कि चीन में 25 अगस्त को कोरोना के 1,628 मामले दर्ज किए गए हैं। इससे एक दिन पूर्व 1,759 लोग संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed