फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Senate advances bill to provide funding for technology research to counter China

स्पर्धा: चीन से तकनीकी मुकाबले के लिए अमेरिका में बिल पेश

Wed, 19 May 2021 01:34 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 19 May 2021 01:34 AM IST
सार

  • प्रौद्योगिकी अनुसंधान के लिए अरबों डॉलर का धन मुहैया कराने के लिए बनाई योजना

विज्ञापन
US Senate advances bill to provide funding for technology research to counter China
व्हाइट हाउस, अमेरिका - फोटो : Pixabay

विस्तार

अमेरिकी सीनेट (उच्च सदन) ने चीन के साथ तनावपूर्ण रिश्तों और प्रतिस्पर्धा के बीच चीनी मुकाबले के लिए एक विधेयक पेश किया है। इसके तहत अमेरिका अब उन्नत प्रौद्योगिकी अनुसंधान के लिए पांच वर्षों में 100 अरब डॉलर का सरकारी धन आवंटित करेगा। साथ ही 10 अरब डॉलर नए प्रौद्योगिकी केंद्र बनाने के लिए मुहैया कराएगा।

विज्ञापन

 
सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर द्वारा पेश किए गए एंडलेस फ्रंटियर्स एक्ट के साथ देश के आगे बढ़ने के लिए सदन में 11 के मुकाबले 84 वोट मिले। इस कदम ने सीनेट के लिए बिल पारित होने पर मतदान का रास्ता भी साफ कर दिया है। इससे पहले शुक्रवार को इसे वाणिज्य, विज्ञान और परिवहन समिति ने मंजूरी दी थी। आम सहमति बन रही है कि देश को चीन की रणनीतिक तकनीकी चुनौती से निपटने के लिए प्रभावी योजना बनानी चाहिए।
विज्ञापन


इस क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर्स, क्वांटम कम्प्यूटिंग, एडवांस कम्युनिकेशंस, बायोटेक्नोलाजी और एडवांस एनर्जी शामिल हैं। यदि यह विधेयक पारित हो जाता है तो इन क्षेत्रों में देखभाल के लिए नया उच्च स्तरीय कार्यालय अमेरिका में शुरू हो जाएगा। इससे चीन की क्रूर आर्थिक नीतियों से निपटने के लिए समान अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी तकनीकी पर चिंता
आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) के अनुसार चीन ने 2019 में शोध और विकास पर रिकॉर्ड 340 अरब डॉलर खर्च किए थे जो देश के सकल घरेलू उत्पाद का 2.2 प्रतिशत था। अमेरिकी सीनेट में पेश एंडलेस फ्रंटियर एक्ट चीन द्वारा विकसित तकनीकी पर चिंता जताते हुए अपने देश में नई प्रौद्योगिकी खड़ी करने पर जोर देता है। कानून का मकसद चीन का मुकाबला करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed