{"_id":"6423bb6b754355a290096316","slug":"us-school-shooter-bought-7-weapons-legally-used-3-to-kill-six-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"America: स्कूल में फायरिंग करने वाले शूटर ने खरीदे थे सात हथियार, तीन का इस्तेमाल कर सात को मार डाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
America: स्कूल में फायरिंग करने वाले शूटर ने खरीदे थे सात हथियार, तीन का इस्तेमाल कर सात को मार डाला
Wed, 29 Mar 2023 09:47 AM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 29 Mar 2023 09:47 AM IST
सार
जॉन ड्रेक ने बताया कि आरोपी 28 वर्षीय आड्रे हेल ने खुद को ट्रांसजेंडर बताया है। हालांकि आरोपी के लिंक्डइन पेज पर लिंग के तौर पर पुरुष का उल्लेख किया गया है। हेल ने खुद को ग्राफिक डिजाइनर बताया था। पुलिस ने कहा कि अभी उनके पास हमले का मकसद नहीं है।
विज्ञापन
अमेरिकी स्कूल पर हमला हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के नैशविल क्रिश्चियन स्कूल में हुई गोलीबारी के मामले में नया खुलासा हुआ है। मालूम चला है कि शूटर ने इसके लिए कानूनी तौर पर सात हथियार खरीदे थे और इनमें से तीन का इस्तेमाल स्कूल पर हमला के लिए किया। इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई थी।
मेट्रो नैशविले पुलिस विभाग के प्रमुख जॉन ड्रेक ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि हथियार पांच अलग-अलग स्थानीय गन स्टोर से खरीदे गए थे और कानूनी रूप से खरीदे गए थे। जॉन ड्रेक ने बताया कि आरोपी 28 वर्षीय आड्रे हेल ने खुद को ट्रांसजेंडर बताया है। हालांकि आरोपी के लिंक्डइन पेज पर लिंग के तौर पर पुरुष का उल्लेख किया गया है। हेल ने खुद को ग्राफिक डिजाइनर बताया था। पुलिस ने कहा कि अभी उनके पास हमले का मकसद नहीं है।
सात लोगों की हो गई थी मौत, पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया
घटना नैशविल क्रिश्चियन स्कूल की है। यहां सोमवार को हमलावर ने एक साइड दरवाजे के प्रवेश द्वार के माध्यम से स्कूल की इमारत में प्रवेश किया। उसे दूसरी मंजिल पर पुलिस ने घेरा। जवाबी कार्रवाई में उसे ढेर कर दिया गया।
विज्ञापन
क्या था पूरा घटनाक्रम?
सैक्रामेंटो काउंटी के शेरिफ के प्रवक्ता अमर गांधी ने कहा कि शूटिंग की यह घटना नफरती अपराध से नहीं जुड़ी है, क्योंकि गोलीबारी में शामिल तीनों लोग परिचित थे। उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर पहले दो लोगों में हाथापाई हुई थी। इसके बाद एक संदिग्ध ने अपनी बंदूक निकाल ली और लड़ाई में शामिल दूसरे व्यक्ति के दोस्त को गोली मार दी। इसके बाद जिस व्यक्ति को गोली नहीं लगी थी, उसने बंदूक निकालकर पहले शूटर पर गोलियां दाग दीं और मौके से भाग निकला।