{"_id":"64a64433bbcd7e2ebf04b834","slug":"us-says-they-can-not-lecture-india-on-human-rights-china-dimension-important-for-both-kurt-campbell-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: 'मानवाधिकार के मुद्दे पर भारत को भाषण नहीं दे सकता अमेरिका', यूएस ने कहा- हम में भी बहुत कमियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: 'मानवाधिकार के मुद्दे पर भारत को भाषण नहीं दे सकता अमेरिका', यूएस ने कहा- हम में भी बहुत कमियां
Thu, 06 Jul 2023 10:06 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 06 Jul 2023 10:06 AM IST
सार
कर्ट कैंपबेल ने कहा कि 'हर समाज, जिनमें भारत और अमेरिका भी शामिल हैं, उनके अपनी चुनौतियां और परेशानियां हैं। सभी देश आदर्श नहीं हैं, सभी में कुछ ना कुछ कमियां हैं।'
विज्ञापन
अमेरिका के शीर्ष अधिकारी कर्ट कैंपबेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका और भारत के संबंध तेजी से मजबूत हो रहे हैं। दोनों देश कई अहम क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं लेकिन अक्सर अमेरिका सरकार से भारत में मानवाधिकारों के मुद्दे पर सवाल किया जाता है। अब इसे लेकर अमेरिकी सरकार ने तीखा जवाब दिया है और साफ कर दिया है कि वह इसे लेकर चिंतित नहीं हैं और इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों के रिश्ते प्रभावित नहीं होंगे।
'हर समाज, देश में कमियां हैं'
दरअसल अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र मामलों के समन्वयक कर्ट कैंपबेल से जब भारत में लोकतंत्र और मानवाधिकारों के मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'हर समाज, जिनमें भारत और अमेरिका भी शामिल हैं, उनके अपनी चुनौतियां और परेशानियां हैं। सभी देश आदर्श नहीं हैं, सभी में कुछ ना कुछ कमियां हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता अमेरिका इस स्थिति में है कि हम किसी दूसरे देश को भाषण दे सकें।'
'रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत ने अपनाया सैद्धांतिक रुख'
रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के स्टैंड पर कर्ट कैंपबेल ने कहा कि हमने देखा है कि भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर सैद्धांतिक रुख अपनाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के लोगों की त्रासदी और वहां जो हो रहा है उस पर साफ बात की है। भारतीय यूक्रेन युद्ध को लेकर चिंतित हैं और उनका मानना भी है कि रूस का रुख कई जगह निंदनीय रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- USA: अमेरिका ने नागरिकों ने कहा- चीन की यात्रा से पहले सौ बार सोचें, अवैध हिरासत का जोखिम
दोनों देशों के रिश्तों के लिए चीन अहम
चीन के मुद्दे पर कैंपबेल ने कहा कि भारत-अमेरिकी संबंधों में चीन का मुद्दा अहम है लेकिन सिर्फ ये ही एकमात्र मुद्दा नहीं है जो हमारे संबंधों को वहां ले जाए, जहां हम जाना चाहते हैं। कई अन्य बातें भी हैं जो हमें आगे लेकर जाएंगी और पीएम मोदी के हालिया दौरे पर भी यह दिखाई दीं थी।