फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Russia agree to begin working on path end Ukraine war meeting without Ukrainians

US-Russia: सऊदी अरब में अमेरिका और रूस की उच्च स्तरीय बैठक, यूक्रेन युद्ध समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा

Tue, 18 Feb 2025 08:21 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 18 Feb 2025 08:21 PM IST
सार

US-Russia: रूस और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने सऊदी अरब में मुलाकात की और यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए एक रास्ता तलाशने पर सहमति जताई। इस बैठक पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
US Russia agree to begin working on path end Ukraine war meeting without Ukrainians
डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रूस और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने आपसी संबंधों को सुधारने और यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत शुरू की। दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने सऊदी अरब में मुलाकात की। इसमें रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और उनके अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो भी शामिल हुए। दोनों देशों के अधिकारियों ने अपने द्विपक्षीय संबंध सुधारने और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के रास्ते पर काम करने पर सहमति जताई। 

विज्ञापन


सीबीएस न्यूज की खबर के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने रूसी अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक करने के लिए सहमति देकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कुछ हद तक जीत दिला दी है। रूस ने ही 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर आक्रमण शुरू किया था। इस बैठक में शामिल होने के लिए यूक्रेनी अधिकारियों को कोई निमंत्रण नहीं दिया गया था, जिससे यूक्रेनी नेता भावना आहत महसूस कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 
रूस और अमेरिका के प्रतिनिधि बनाएंगे परामर्श तंत्र: टैमी ब्रूस
बैठक के बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने पत्रकारों को बताया कि रूस और अमेरिका के प्रतिनिधि एक परामर्श तंत्र बनाएंगे, जो दोनों देशों के संबंधों में पैदा होने वाली समस्याओं को सुलझाने का काम करेगा। इसके साथ ही दोनों देशों के दूतावासों में नई नियुक्तियां की जाएंगी, ताकि दूतावासों का काम सामान्य रूप से चलता रहे और भविष्य में इस बातचीत को जारी रखा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना यूक्रेन को शामिल किए कोई समझौता स्वीकार नहीं: जेलेंस्की
इस बैठक को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उनकी सरकार बिना यूक्रेन के शामिल हुए किसी भी समझौते को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन को छोड़कर हुए किसी भी समझौते से उनके देश के लोग निराश हैं और धोखा महसूस कर रहे हैं। 


रूस और अमेरिका के अधिकारियों ने बैठक के दौरान यूक्रेन में संघर्ष को खत्म करने के लिए एक स्थायी, टिकाऊ और सभी पक्षों को स्वीकार्य रास्ता ढूंढने की योजना पर चर्चा की। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वॉल्ट्ज और विशेष दूत स्टीव विटफोक भी इस बैठक में शामिल हुए। इस बैठक को यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष को खत्म करने के लिए अहम माना जाता है। इससे अमेरिका और रूस के बीच संबंधों की एक नई शुरुआत हो सकती है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed