फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US rules out renewal of exemption from sanctions on Russia Iranian oil

US: रूस-ईरान तेल पर अमेरिकी सख्ती, प्रतिबंधों में छूट बढ़ाने से किया इनकार; भारत पर भी होगा असर

Thu, 16 Apr 2026 01:43 AM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Nitin Gautam Updated Thu, 16 Apr 2026 01:43 AM IST
सार

पश्चिम एशिया संकट के चलते दुनियाभर में गहराए तेल संकट को देखते हुए अमेरिका ने भारत समेत कई देशों को प्रतिबंधों के बावजूद रूस और ईरान से तेल खरीद की छूट दी थी। अब यह छूट समाप्त हो गई है और अमेरिका ने इसे आगे बढ़ाने से भी इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन
US rules out renewal of exemption from sanctions on Russia Iranian oil
अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका ने रूस और ईरान से तेल खरीद पर प्रतिबंधों में दी गई छूट को आगे बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया है, जिससे पश्चिम एशिया संकट के चलते संकट से गुजर रहे वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए और परेशानी बढ़ सकती है। व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा, 'हम रूसी तेल पर दी गई सामान्य लाइसेंस (छूट) को नवीनीकृत नहीं करेंगे और न ही ईरानी तेल पर दी गई छूट को बढ़ाएंगे।'
विज्ञापन


अमेरिकी वित्त मंत्री ने बताया केवल उन खेपों पर छूट थी, जो 11 मार्च से पहले समुद्र में थीं
स्कॉट बेसेंट ने साफ किया कि यह छूट केवल उन तेल खेपों पर लागू थी, जो 11 मार्च से पहले समुद्र में थीं और अब उनका उपयोग हो चुका है। गौरतलब है कि 5 मार्च को अमेरिका ने यूक्रेन युद्ध के चलते लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद भारत समेत कई अन्य देशों को रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिन की अस्थायी छूट दी थी। इस छूट की अवधि 11 अप्रैल को समाप्त हो गई। अब अमेरिका ने इस छूट की अवधि को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


अमेरिका ने ईरान के खिलाफ आर्थिक दबाव बनाने का किया एलान
इस बीच, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ईरान के खिलाफ आर्थिक दबाव बढ़ाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यह कदम ईरान के खिलाफ वित्तीय बमबारी जैसा होगा और ईरान के खिलाफ आर्थिक मोर्चे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने बीते माह छूट का एलान करते हुए कहा कि अमेरिका के पास वैश्विक कीमतों को प्रभावित करने के कई विकल्प हैं और जरूरत पड़ने पर घरेलू भंडार का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Vladimir Putin: भारत यात्रा पर आएंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे

भारत पर कैसे होगा असर?
भारत ने मार्च में छूट का फायदा उठाते हुए रूस से तेल आयात दोगुना कर दिया था। मार्च के महीने में ही रूसी तेल का आयात 21 लाख बैरल प्रति दिन तक जा पहुंचा है। अमेरिका की ओर से मिली छूट का भारत ने जमकर फायदा उठाया है। इससे पहले अक्टूबर, 2025 में अमेरिकी पाबंदी लगाने के बाद से भारत का रूस से तेल आयात बेहद गिर गया था। यह तेल आयात नवंबर, 2025 में 18.5 लाख बैरल रोजाना से गिरकर फरवरी, 2026 तक 10.6 लाख बैरल प्रतिदिन पर आ गया था। अब छूट वापस लिए जाने के बाद भारत पर भी इसका असर होना तय है। 


चीन को भी चेतावनी
अमेरिका ने ईरान और चीन के बीच तेल व्यापार को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए संकेत दिया है कि वह इसमें शामिल संस्थानों पर कड़े कदम उठा सकता है। अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा, ईरान, दुनिया में आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले प्रमुख देशों में शामिल रहा है। चीन उसकी तेल आपूर्ति का 90 प्रतिशत से अधिक खरीद रहा था, जो चीन की कुल ऊर्जा जरूरतों का करीब 8 प्रतिशत हिस्सा है। अमेरिका का मानना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी नाकेबंदी के चलते चीनी खरीद में अस्थायी ठहराव आ सकता है।

स्कॉट बेसेंट ने बताया कि इस संदर्भ में चीन के दो बैंकों को पत्र भेजे हैं। हालांकि, इन बैंकों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। अमेरिका ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि ये साबित होता है कि इन बैंकों के माध्यम से ईरानी धन का लेन-देन हो रहा है, तो उनके खिलाफ द्वितीयक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed