फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US reports another arrest of Chinese scientist with no permit to send biological material

US: जैविक सामग्री की तस्करी के आरोप में एक और चीनी वैज्ञानिक गिरफ्तार; बीते सप्ताह भी दो लोगों को पकड़ा गया था

Tue, 10 Jun 2025 04:14 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 10 Jun 2025 04:14 AM IST
विज्ञापन
US reports another arrest of Chinese scientist with no permit to send biological material
एफबीआई की - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका में अवैध जैविक सामग्री की तस्करी मामले में एक और चीनी वैज्ञानिक को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा में क्षेत्रीय प्रमुख जॉन नोवाक ने इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार को अमेरिका पहुंचते ही डेट्रॉयट हवाई अड्डे पर चीनी वैज्ञानिक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एफबीआई ने बताया कि गिरफ्तार चीनी वैज्ञानिक वुहान में हुआझोंग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में एडवांस डिग्री हासिल कर रही हैं। उसने मिशिगन यूनिवर्सिटी में एक प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए एक साल बिताने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


इस वैज्ञानिक पर आरोप है कि उन्होंने महीनों पहले मिशिगन विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में कर्मचारियों को जैविक सामग्री भेजी थी। एफबीआई ने मामले में अदालत में दाखिल अपने दस्तावेज में कहा है कि यह सामग्री कुछ खास किस्म के फंगस से संबंधित है। इसके लिए सरकार की अनुमति की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं,जॉन नोवाक ने कहा कि शोध उद्देश्यों के लिए अमेरिका में जैविक सामग्री के आयात के दिशानिर्देश कड़े लेकिन स्पष्ट हैं। इस तरह की तस्करी से अन्य अतिथि शोधकर्ताओं के वैध कार्य को कमजोर होते हैं  और उन्हें संदेह का सामना करना पड़ता है। 
 बता दें कि बीते 10 दिनों में जैविक सामग्री की तस्करी से जुड़ा यह दूसरा मामला है। इससे पहले बीते सप्ताह ट्रंप सरकार ने एक जोड़े को खतरनाक फंगस की अमेरिका में तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया था। इन दोनों पर अमेरिका में एग्रो टेररिज्म (कृषि-आतंकवाद) फैलाने का आरोप लगाया गया है।  

 
चीन के दो नागरिकों पर क्या आरोप लगे हैं?
अमेरिका में मिशिगन के पूर्वी जिले में स्थित अटॉर्नी ऑफिस ने दो चीनी नागरिकों के खिलाफ आरोप तय करने की जानकारी दी। इसमें बताया गया था कि 33 वर्षीय यूनकिंग जियान और 34 वर्षीय जुनयोंग लियु पर साजिश रचने, तस्करी करने, झूठे बयान देने और वीजा धोखाधड़ी करने के आरोप तय हुए हैं। न्याय विभाग में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि दोनों चीनी नागरिक अमेरिका में एक खास तरह की फंगस लाने की साजिश रच रहे थे, जो कि फसलों में 'हेड ब्लाइट' यानी एक खास तरह की बीमारी फैला सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed