फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Report Found It Plausible Covid-19 Leaked From Wuhan Lab

अमेरिका: वुहान लैब से ही लीक हुआ था कोरोना वायरस! अमेरिकी रिपोर्ट ने दावे पर लगाई मुहर

Tue, 08 Jun 2021 10:23 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 08 Jun 2021 10:23 AM IST
सार

हाल ही में एक नए अध्ययन में दावे के साथ कहा गया है कि कोरोना वायरस चीन के वुहान की उसी लैब में बना था, जिस पर दुनिया का शक है, लेकिन अब अमेरिकी लैब की एक रिपोर्ट ने इस पर मुहर भी लगा दी है।

विज्ञापन
US Report Found It Plausible Covid-19 Leaked From Wuhan Lab
वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी - फोटो : विकी कॉमन

विस्तार

चीन से निकल कर पिछले डेढ़ साल से कोरोना वायरस ने दुनिया भर में तबाही मचाई रखी है। कोरोना महामारी से अब तक दुनिया भर में करोड़ों लोग संक्रमित हो गए और लाखों लोगों की जान चली गई है। लेकिन अब तक दुनिया इस सवाल का जवाब नहीं ढूढ़ पाई है कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति कैसे हुई? हाल ही में एक नए अध्ययन में दावे के साथ कहा गया है कि कोरोना वायरस चीन के वुहान की उसी लैब में बना था, जिस पर दुनिया का शक है, लेकिन अब अमेरिकी लैब की एक रिपोर्ट ने इस पर मुहर भी लगा दी है।

विज्ञापन


अमेरिकी सरकार कोरोना वायरस को लेकर रिसर्च करवा रही है। इसकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस के चीन की वुहान लैब से लीक होने की संभावना अधिक है। साथ ही कहा गया है कि इस पर आगे जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन


अमेरिकी समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अध्ययन को मई, 2020 में कैलिफोर्निया में लॉरेंस लिवरमोर नेशनल लेबोरेटरी ने रिसर्च पर काम करना शुरू किया था। ट्रंप के हटने से ठीक पहले स्टेट डिपार्टमेंट की तरफ से वायरस के मूल स्त्रोत को लेकर जांच करने के आदेश दिए थे। लॉरेंस लिवरमोर का मूल्यांकन कोविड-19 वायरस के जीनोमिक एनालिसिस पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने कहा कि कोविड-19 की उत्पत्ति के बारे में जानकारी देने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर चीन पर दबाव बनाना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अमेरिका अपने स्तर पर समीक्षा एवं प्रक्रिया को भी जारी रखेगा।

चीन पर दबाव बनाना जारी रखेगा अमेरिका

उन्होंने कहा, ‘‘हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर चीन पर यह दबाव बनाना जारी रखेंगे कि वह पारदर्शिता बरते, आंकड़े एवं सूचना देने के लिए तैयार रहे। वह कहता है कि वह इसमें शामिल नहीं होगा तो ऐसा नहीं होगा कि हम खड़े रहकर केवल यह देखते रहें और उसकी इस बात को मान लें।’’ 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन पदभार संभालने के बाद इस सप्ताह अपनी पहली विदेश यात्रा पर जब विदेश के नेताओं से मिलेंगे तो यह भी बातचीत का एक विषय होगा। इस बीच कांग्रेस में गवाही के दौरान विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने कहा कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर दो संभावित परिदृश्य हैं। पहला यह कि वायरस प्रयोगशाला से निकला है और दूसरा यह कि वायरस प्राकृतिक रूप से पैदा हुआ।

सदन की विदेशी मामलों की समिति के सदस्य स्टीव चाबोट के एक सवाल के जवाब में ब्लिंकन ने कहा कि जो कुछ हुआ, उसकी तह तक जाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन ने विस्तृत समीक्षा के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक समीक्षा मार्च में शुरू हुई थी। जो निष्कर्ष निकले उनके मुताबिक इन्हीं दो में से कोई एक परिदृश्य हो सकता है। अब उन्होंने पूरी सरकार से कहा है कि 90 दिन के भीतर वह खूब गहराई में जाए और हमारे पास जो कुछ भी है उसका पता करे, विशेषज्ञों के साथ मिलकर जानने की कोशिश करे कि क्या हम कुछ ठोस निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed