फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US recovered 3.60 billion dollar stolen bitcoins Couple arrested Hacking with digital technology

अमेरिका: चोरी हुए 3.60 अरब डॉलर के बिटकॉइन बरामद, 2016 में डिजिटल तकनीक से हैकिंग करने वाले दंपती गिरफ्तार

Thu, 10 Feb 2022 02:07 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वॉशिंगटन
एजेंसी, वॉशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Feb 2022 02:07 AM IST
सार

संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने कहा कि जब्त किया गया धन ‘बिटफिनेक्स’ को हैक करने के मामले से जुड़ा है जो कि डिजिटल माध्यम से मुद्रा विनिमय की एक प्रणाली है और छह साल पहले इसमें हैकरों ने सेंध लगाई थी।

विज्ञापन
US recovered 3.60 billion dollar stolen bitcoins Couple arrested Hacking with digital technology
बिटक्वाइन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने बताया कि उसने 3.60 अरब डॉलर से ज्यादा अवैध धन जब्त किया है। इस मामले में न्यूयॉर्क के एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है। दंपती पर आरोप है कि उन्होंने 2016 में डिजिटल माध्यम से हुए मुद्रा विनिमय प्रणाली को हैक कर चुराए गए अरबों डॉलर के शोधन की साजिश रची।

विज्ञापन


संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने कहा कि जब्त किया गया धन ‘बिटफिनेक्स’ को हैक करने के मामले से जुड़ा है जो कि डिजिटल माध्यम से मुद्रा विनिमय की एक प्रणाली है और छह साल पहले इसमें हैकरों ने सेंध लगाई थी। अमेरिका और रूस की नागरिकता रखने वाले 34 वर्षीय इल्या लिचेंस्टीन और उसकी पत्नी हेदर मोर्गन (31) को मैनहट्टन में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने जटिल तकनीक से चोरी की गई ‘क्रिप्टोकरेंसी’ का शोधन करने और धन के लेनदेन को छिपाने की साजिश रची। न्याय मंत्रालय की ओर से जारी एक वीडियो बयान में उप महान्यायवादी लीजा मोनाको ने कहा, अपराधियों को स्पष्ट संदेश है कि क्रिप्टोकरेंसी की चोरी से वे बच नहीं सकते। उनके पास से चोरी हुए 94,000 बिटकॉइन (3.6 अरब डॉलर) बरामद कर लिए गए हैं। यह एक रिकॉर्ड बरामदगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे की गई चोरी
अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, चोरी की गई कुछ क्रिप्टोकरेंसी को लिचेंस्टीन द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल वॉलेट में भेजा गया था। उसने सोशल मीडिया पर खुद को प्रौद्योगिकी उद्यमी, कोडर और निवेशक बताया है। चोरी हुए बिटकॉइन में से करीब 25,000 बिटक्वाइन अगले 5 सालों में वॉलेट से ट्रांसफर किए गए और धन का इस्तेमाल सोने या डिजिटल एनएफटी जैसी चीजों को खरीदने के लिए किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed