फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Reaction on pm modi ukraine visit John kirby statement news in hindi

PM Modi Ukraine Visit: PM मोदी की यूक्रेन यात्रा से US गदगद, कहा- यह मुलाकात संघर्ष समाप्त करने में मदद करेगी

Sat, 24 Aug 2024 08:05 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 24 Aug 2024 08:05 AM IST
सार

जॉन किर्बी ने पीएम मोदी की यीक्रेन यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का एक मजबूत साझेदार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी। आप जानते हैं कि वह कीव गए और राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत की।

विज्ञापन
US Reaction on pm modi ukraine visit John kirby statement news in hindi
पीएम मोदी, वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI

विस्तार

भारत को अपना मजबूत साझेदार बताते हुए अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूक्रेन यात्रा पर प्रतिक्रिया दी। व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा कि यूक्रेन में जारी संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश में मददगार बनने वाले  देशों का अमेरिका स्वागत करता है। पीएम मोदी की कीव यात्रा इस संघर्ष को रोकने में मददगार साबित होगी। राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष पर किसी भी बातचीत के लिए कीव को चर्चा की मेज पर रखना होगा। 
विज्ञापन


किर्बी ने कहा, "जब बात यूक्रेन संघर्ष पर आती है तो कोई भी अन्य देश जो यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश में मददगार बनने को तैयार है, हम उनका स्वागत करते हैं। मददगार होने से हमारा मतलब यह है कि येक्रेन को लेकर बातचीत शामिल हो।" उन्होंने आगे कहा, "हम इसे हर बार कहते हैं। ऐसा लगता है जैसे मैं इसपर बंपर स्टिकर लगा रहा हूं, मेरा यह मतलब नहीं है। यूक्रेन के बारे में यूक्रेन के बिना कुछ भी नहीं।"
विज्ञापन


पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा पर क्या बोले किर्बी?
जॉन किर्बी ने पीएम मोदी की यीक्रेन यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "भारत अमेरिका का एक मजबूत साझेदार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी। आप जानते हैं कि वह कीव गए और राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत की। अगर यह उस संघर्ष को समाप्त करने में मददगार हो सकता है जो राष्ट्रपति जेलेंस्की के न्यायसंगत शांति के दृष्टिकोण के अनुरूप है तो ठीक है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने शुक्रवार को यूक्रेन की अपनी यात्रा समाप्त की। 1992 में यूक्रेन के बनने के बाद पीएम मोदी इस देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत की। पीएम मोदी ने जेलेंस्की से कहा कि संघर्ष को खत्म करने का एकमात्र समाधान बातचीत है। उन्होंने कहा, "भारत कभी भी तटस्थ नहीं है, हम केवल शांति की तरफ हैं।" पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा शांति और प्रगति की राह में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed