{"_id":"672c3d838ce6d6390105f526","slug":"us-presidential-election-results-2024-nostradamus-realised-prediction-he-has-done-donald-trump-kamala-harris-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: नतीजों के बाद क्यों वायरल हो रहा अमेरिकी चुनाव के 'नास्त्रेदमस' का दावा, जानें ट्रंप-हैरिस पर अब क्या कहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: नतीजों के बाद क्यों वायरल हो रहा अमेरिकी चुनाव के 'नास्त्रेदमस' का दावा, जानें ट्रंप-हैरिस पर अब क्या कहा
Thu, 07 Nov 2024 09:39 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 07 Nov 2024 09:39 AM IST
सार
राष्ट्रपति चुनाव का भविष्य बताने के लिए लिक्टमैन चुनावी माहौल के अलावा अपने एक गणितीय फॉर्मूले पर भी निर्भर रहते हैं। वह इसे अचूक फॉर्मूला बताते हैं और इसी के जरिए उन्होंने 1984 से अब तक 10 में से 9 चुनावों का सही-सही अनुमान लगाया।
विज्ञापन
कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को बड़े अंतर से हरा दिया है। सिर्फ इलेक्टोरल कॉलेज ही नहीं, पॉपुलर वोट में भी ट्रंप ने हैरिस के खिलाफ बाजी मार ली। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नास्त्रेदमस कहे जाने वाले एलन लिक्टमैन की भविष्यवाणी नतीजों के बाद फिर चर्चा में है। इतना ही नहीं लिक्टमैन ने जो संभावनाएं जताई थीं, अब उस पर प्रतिक्रिया भी दी है।
क्या थी अमेरिकी चुनाव के 'नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी?
एलन लिक्टमैन को अमेरिकी चुनाव का नास्त्रेदमस यूं ही नहीं कहा जाता। दरअसल, वह अमेरिका के 10 में से 9 राष्ट्रपति चुनाव की बिल्कुल सही भविष्यवाणी कर चुके हैं। इनमें 2016 में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से लेकर 2020 में जो बाइडन के सत्ता में आने तक की भविष्यवाणी शामिल रही। राष्ट्रपति चुनाव का भविष्य बताने के लिए लिक्टमैन चुनावी माहौल के अलावा अपने एक गणितीय फॉर्मूले पर भी निर्भर रहते हैं। वह इसे अचूक फॉर्मूला बताते हैं और इसी के जरिए उन्होंने 1984 से अब तक 10 में से 9 चुनावों का सही-सही अनुमान लगाया।
हालांकि, 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में उनका यह फॉर्मूला गलत साबित हो गया। दरअसल, लिक्टमैन ने इनमें कमला हैरिस की जीत का दावा किया था। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप की जीत से उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हो गई। अपनी इस गलती का अहसास होने के बाद लिक्टमैन खुद भी काफी चौंके हुए नजर आए। अपने बेटे के साथ छह घंटे के यूट्यूब लाइव स्ट्रीम में लिक्टमैन कहते हैं- मुझे समझ नहीं आ रहा। मेरी उम्मीद कुछ कम हुई हैं। उन्होंने कहा कि मैं पता लगाऊंगा कि आखिर मुझसे कहां गलती हुई और अमेरिका के भविष्य में क्या है।
विज्ञापन
ट्रंप की जीत पर क्या बोले लिक्टमैन?
राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के बाद लिक्टमैन काफी थके हुए और निराश दिखे। ट्रंप की जीत पर उन्होंने कहा, "अच्छा है कि कल मैं कुछ नहीं कर रहा। कोई इंटरव्यू नहीं। लेकिन अमेरिका से लोकतंत्र खत्म हो गया। जब एक बार लोकतंत्र खत्म हो जाता है तो इसे वापस लाना काफी मुश्किल होता है। यह तभी हो सकता है जब तानाशाह युद्ध हार जाएं।"
लिक्टमैन ने उम्मीद जताई कि ट्रंप अपना यह कार्यकाल पूरा करेंगे और इसके बाद उन्हें कभी देखना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ट्रंप सरकार चलाने के लिए काफी आलसी व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि कुछ मौकों पर गणित भी गलत साबित हो जाती है।
हैरिस की हार पर क्या दी प्रतिक्रिया?
लिक्टमैन ने लाइव स्ट्रीमिंग के आखिरी कुछ मिनटों में राष्ट्रपति चुनाव की हार को कमला हैरिस की हार करार दिया। उनके बेटे ने पहले कहा- मुझे लगता है कि कमला हैरिस हार चुकी हैं। इस पर लिक्टमैन ने कहा कि उन्हें भी यही लगता है। हालांकि, उन्होंने चुनाव नतीजों पर भरोसा न जताने की बात कही।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन