फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Presidential election Republican nominee Donald Trump Christian Voters news in hindi

US: 'आपको मतदान करने की जरूरत नहीं पड़ेगी', ट्रंप ने ईसाई मतदाताओं से चार साल में सब ठीक करने का वादा किया

Sun, 28 Jul 2024 08:45 AM IST
श्वेता महतो न्यूज जेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज जेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 28 Jul 2024 08:45 AM IST
सार

US Presidential Election: कमला हैरिस अभियान ने डोनाल्ड ट्रंप की इन टिप्पणियों पर सीधे तौर पर प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन प्रवक्ता जेसन सिंगर ने ट्रंप के भाषण को विचित्र और पिछड़ेपन की ओर देखने वाला बताया।

विज्ञापन
US Presidential election Republican nominee Donald Trump Christian Voters news in hindi
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। इस चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को सबसे मजबूत उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है। फ्लोरिडा में कंजर्वेटिव समूह टर्निंग प्वाइंट एक्शन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए ट्रंप ने अपने ईसाई मतदाताओं से सबकुछ ठीक करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि अगर वे (ईसाई मतदाता) उन्हें वोट देते हैं, तो वह सबकुछ ठीक कर देंगे और दोबारा वोट देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "ईसाइयों आपको बाहर निकलना होगा और मतदान करना होगा। आपको अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा। केवल और चार साल, आपको मालूम है कि क्या। सब ठीक हो जाएगा। आपको फिर मतदान करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मेरे प्यारे ईसाइयों, मैं आपसे प्यार करता हूं। मैं एक ईसाई हूं। मैं आपसे प्यार करता हूं। बाहर निकलें, बाहर निकले और मतदान करें। चार वर्षों में आपको फिर से मतदान करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम इसे ठीक कर देंगे, ताकि आपको मतदान न करना पड़े।"
विज्ञापन


डेमोक्रेटिक ने ट्रंप के भाषण को बताया विचित्र
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनका कहने का क्या मतलब है। कमला हैरिस अभियान ने ट्रंप की इन टिप्पणियों पर सीधे तौर पर प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन प्रवक्ता जेसन सिंगर ने ट्रंप के भाषण को विचित्र और पिछड़ेपन की ओर देखने वाला बताया। ट्रंप ने इससे पहले कहा कि नवंबर में सत्ता में लौटने के बाद वह मैक्सिको के साथ दक्षिणी सीमा को बंद करने के लिए एक दिन के लिए तानाशषाह बनेंगे। बाद में उन्होंने अपनी इस टिप्पणी को मजाक के तौर पर पेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडन नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की रेस से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह अब डेमोक्रेटिक पार्टी ने उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को उम्मीदवार के तौर पर उतारा है। हैरिस की एंट्री के बाद से ही राष्ट्रपति चुनाव का मुकाबला कड़ा हो गया है। दरअसल, कमला हैरिस की एंट्री ने ट्रंप की बढ़त को कम कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed