फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Presidential election republican candidate Donald trump interview news in hindi

US: इस बार चुनाव हारने पर 2028 में राष्ट्रपति पद के लिए नहीं खड़े होंगे ट्रंप, रिपब्लिकन उम्मीदवार का दावा

Tue, 24 Sep 2024 09:16 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 24 Sep 2024 09:16 AM IST
सार

अमेरिका में इस साल पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जब पूछा गया कि वह खुद को स्वस्थ कैसे रखते हैं तो उन्होंने बताया कि वह गोल्फ खेलते हैं और ठीक से खाना खाने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
US Presidential election republican candidate Donald trump interview news in hindi
डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव हारते हैं तो वह 2028 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में शामिल नहीं होंगे। ट्रंप ने एक साक्षात्कार के दौरान इसकी पुष्टि की। वह इस बार लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे हैं। 2016 उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की थी, लेकिन 2020 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का सामना प्रतिद्वंद्वी के तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस से हो रहा है। 78 वर्षीय ट्रंप इस चुनाव में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को कांटे की टक्कर दे रहे हैं। 2028 के चुनाव में वह 82 साल के हो जाएंगे। 
विज्ञापन


ट्रंप ने बताया अपने स्वस्थ रहने का राज
अमेरिका में इस साल पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जब पूछा गया कि वह खुद को स्वस्थ कैसे रखते हैं तो उन्होंने बताया कि वह गोल्फ खेलते हैं और ठीक से खाना खाने की कोशिश करते हैं। ट्रंप ने कहा, "मैं थोड़ा बहुत गोल्फ खेलता था। मुझे नहीं मालूम लेकिन यह थोड़ा खतरनाक खेल लगता है। मैं कोशिश करता हूं और ठीक से खाने की कोशिश करता हूं। मैं सर्वश्रेष्ठ करता हूं।" रिपब्लिकन उम्मीदवार ने आगे कहा, "मुझे गलत खाना ज्यादा पसंद है, लेकिन फिर मैं कहता हूं कि क्या किसी को मालूम है अच्छा खाना क्या है? वर्षों से लोग मुझे उपदेश दे रहे हैं कि यह मत खाओ, वह मत खाओ, वे लोग बहुत पहले ही गुजर गए।"
विज्ञापन


कोविड-19 का श्रेय नहीं मिला: डोनाल्ड ट्रंप
साक्षात्कार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप इस बात पर जोर दिया कि उन्हें कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई का श्रेय नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा, "मुझे चीनी वायरस, कोविड-19 से लड़ने का श्रेय कभी नहीं मिला। हम इसे चीन का वायरस कहते हैं, क्योंकि हम सटीक रहना पसंद करते हैं। अगर आप सोचते हैं कि मैंने क्या किया तो मैंने हमारे तटों पर आई एक आपदा को झेला है। वह धूल चीन से उड़कर आई और हमने वेंटिलेटर जैसी चीजें बनाना शुरू कर दिया। हम पूरी दुनिया को वेंटिलेटर की आपूर्ति कर रहे थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने आगे कहा, "सात महीने के भीतर हमने वेंटिलेटर और ऑटो फैक्टरियां बनाना शुरू शुरू कर दिया। हमने मास्क, रबरयुक्त उत्पाद सबकुछ किया। आपलोगों को तो मालूम है कि जब मैंने कार्यभार संभाला था तो हमारे पास कुछ भी नहीं था।" उन्होंने कहा, "हमारे पास था, हमारे पास होना चाहिए था, लेकिन हमारे पास कुछ भी नहीं था। क्योंकि किसी ने नहीं सोचा था कि इस समय दुनिया में महामारी संभव है। आपको याद होगा 1917 में हमने एक महामारी का सामना किया था, जिसके बारे में लोग बातें करते हैं, जिसमें 199 मिलियन लोग मारे गए थे।"


ट्रंप ने दावा करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि मैंने बहुत अच्छा काम किया। मुझे मालूम है कि मुझे इसका श्रेय नहीं दिया जाएगा। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें लगता है कि मैंने वास्तव में बहुत अच्छा काम किया। यह कोई नहीं जानता था कि यह क्या है और कहां से आया था।" उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन की तुलना में कम मौतें हुई थी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed