US Elections: मतदान से चंद घंटे पहले ट्रंप-हैरिस की रैलियां, भारतवंशियों पर नजर; 7 राज्यों से जीत-हार तय होगी
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 2024 के लिए मतदान होने में चंद घंटे बाकी हैं। प्रचार के अंतिम मौके के रूप में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने पेन्सिलवेनिया में रैली की। उन्होंने कहा, कहा, 'मैं आज सभी अमेरिकियों के लिए एक उम्मीद का संदेश लेकर आया हूं। आपके वोट से मैं महंगाई खत्म करूंगा। मैं हमारे देश में आ रहे अपराधियों की तादाद को रोकूंगा। दूसरी तरफ कमला हैरिस ने एक लेख के जरिए भारतवंशी मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया।
विस्तार
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 48 घंटे से भी कम समय बचा है। पूर्व डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला हैरिस व रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी ताकत लगा दी है। इसी कड़ी में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को पेन्सिलवेनिया के लिटित्ज में अंतिम सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस और राष्ट्रपति जो बाइडन पर जमकर हमले किए। ट्रंप ने कहा कि वह महंगाई को काबू में करेंगे।
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'मैं आज सभी अमेरिकियों के लिए एक उम्मीद का संदेश लेकर आया हूं। आपके वोट से मैं महंगाई खत्म करूंगा। मैं हमारे देश में आ रहे अपराधियों की तादाद को रोकूंगा। कमला और जो, बहुत-बहुत धन्यवाद।' रिपब्लिकन नेता ने आगे कहा, मैं अमेरिका के सपने को वापस लाऊंगा और इसे पहले से भी ज्यादा मजबूत बनाऊंगा। कमला ने इसे तोड़ा है और हम इसे जल्दी ठीक करेंगे। अमेरिका पहले बेहतर, समृद्ध, सुरक्षित और मजबूत बनेगा। यह चुनाव इसके लिए है कि क्या हमें चार और साल की नाकामी चाहिए या हम अपने देश के चार सबसे अच्छे साल शुरू करेंगे।
ट्रंप ने आगे कहा, कोई नहीं जानता कि दूसरा व्यक्ति (जो बाइडन) कहां है? वह कहां हैं? बाइडन कहा हैं? वह मुझे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हैं। उन्होंने इस व्यक्ति से चुनाव को चुराया। वे आ गए, आप यहां से बाहर जाओ, जो। आप खत्म हो चुके हो। कमला से कहो कि आपने बहुत सहा है। आप सबसे खराब हो। कमला, आप फायर हो। यहां से बाहर निकलो।
जनमत सर्वेक्षणों में दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर
उपराष्ट्रपति हैरिस ने जहां मिशिगन में डेरा डाल दिया है, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी ट्रंप पूर्वी राज्यों पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। जनमत सर्वेक्षणों में दोनों प्रत्याशियों के बीच ऐतिहासिक रूप से कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। उनके प्राचर अभियान से जुड़े लोग भी कह रहे हैं कि अभी वह यह नहीं कह सकते कि आयोवा, मिशिगन समेत सात राज्यों में कौन बढ़त लेगा। इन राज्यों के नतीजे मंगलवार को राष्ट्रपति पद का विजेता तय कर सकते हैं। एक चुनावी सर्वे में हैरिस को आयोवा राज्य में आगे दिखाया गया है, जहां ट्रंप दो बार आसानी से जीत दर्ज कर चुके हैं। हालांकि, एक अन्य सर्वे में आयोवा में ट्रंप को आगे दिखाया गया है।
दो लाख अरबी मूल के अमेरिकी नागरिकों की नाराजगी
हैरिस मिशिगन के ईस्ट लैंसिंग में चुनाव प्रचार करने वाली हैं। यह एक औद्योगिक राज्य का कॉलेज शहर है और डेमोक्रेट के लिए यहां करो या मरो जैसी स्थिति है। उन्हें राज्य के दो लाख अरबी मूल के अमेरिकी नागरिकों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। अरबवंशी इस बात से निराश हैं कि वर्तमान उपराष्ट्रपति ने गाजा में युद्ध को समाप्त करने के लिए अधिक कुछ नहीं किया है। विस्कॉन्सिन में शनिवार को रैली के दौरान कमला ने कहा, हम जीतेंगे। वह स्थानीय समयानुसार रविवार व सोमवार को जॉर्जिया व पेंसिल्वेनिया में रैलियां करने वाली हैं।
पूर्व राष्ट्रपति का वादा- अमेरिका में शांति व संपन्नता का नया दौर लाएंगे
ट्रंप ने शुक्रवार को अरब अमेरिकी समुदाय के दिल डियरबॉर्न का दौरा किया व पश्चिम एशिया में संघर्षों को समाप्त करने की कसम खाई। उन्होंने दिन की शुरुआत लिटिट्ज (पेनसिल्वेनिया) से की। दोपहर में किंस्टन (उत्तरी कैरोलिना) गए और शाम को मैकॉन (जॉर्जिया) में रैली की। वर्जीनिया के सलेम में शनिवार को हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि वह देश में शांति व संपन्नता का नया दौर लाएंगे। उन्होंने हैरिस पर नरम वामपंथी होने का आरोप लगाया। ट्रंप तीन छोटे शहरों में रैलियां करने वाले हैं, जिससे उन्हें ग्रामीण मतदाताओं को आकर्षित करने में मदद मिल सकती है। ग्रामीण मतदाता उनके आधार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। चुनाव तक वह उत्तरी कैरोलिना में रोज रैलियां करेंगे, जो उनका गढ़ माना जाता है।
हैरिस ने किया जीवन-यापन खर्च कम करने का वादा, ट्रंप ने कहा, महंगाई-आव्रजन के लिए कमला जिम्मेदारः
चुनाव प्राचर के अंतिम दिनों में हैरिस मतदाताओं को इस मुद्दे पर आश्वस्त करना चाहती हैं कि वह राष्ट्रपति चुनी गईं, तो जीवन-यापन खर्च कम करेंगी। उन्होंने ट्रंप को खतरनाक व अस्थिर व्यक्ति बताया और अमेरिकियों से राजनीति के प्रति ट्रंप के विभाजनकारी दृष्टिकोण बचने का आग्रह किया। ट्रंप तर्क देते हैं कि हैरिस मौजूदा उपराष्ट्रपति हैं। उन्हें पिछले वर्षों में बढ़ती महंगाई और बड़े पैमाने पर आव्रजन के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
संबंधित वीडियो-
लेख से कमला ने भारतवंशियों को लुभाया
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.