{"_id":"671db3e2d6caa2e3590cdef5","slug":"us-presidential-election-candidates-on-israel-iran-conflict-donald-trump-attacks-kamala-harris-news-updates-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'एक युद्ध चल रहा और वह पार्टी कर रहीं', इस्राइल-ईरान संघर्ष को लेकर ट्रंप ने हैरिस पर कसा तंज, जानें वजह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'एक युद्ध चल रहा और वह पार्टी कर रहीं', इस्राइल-ईरान संघर्ष को लेकर ट्रंप ने हैरिस पर कसा तंज, जानें वजह
Sun, 27 Oct 2024 09:00 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 27 Oct 2024 09:00 AM IST
सार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने हैरिस को सेलिब्रिटीज को प्रचार अभियान के मंच पर बुलाने और उनके साथ कार्यक्रम करने पर तंज कसा है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विस्तार
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारों का प्रचार अपने अंतिम दौर में है। जहां एक तरफ कमला हैरिस को लियोनार्डो डी कैप्रियो, एमिनेम समेत कई लोकप्रिय लोगों का समर्थन मिला है, वहीं डोनाल्ड ट्रंप भी कई बड़े सेलिब्रिटीज का समर्थन हासिल कर चुके हैं। हालांकि, इस बीच ट्रंप ने इस्राइल-ईरान के बीच जारी संघर्ष का जिक्र कर हैरिस पर निशाना साधा है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने हैरिस को सेलिब्रिटीज को प्रचार अभियान के मंच पर बुलाने और उनके साथ कार्यक्रम करने पर तंज कसा है।
क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?
ट्रंप ने मिशिगन में एक रैली के दौरान इस्राइल-ईरान संघर्ष पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "इस्राइल हमले कर रहा है। हमारे सामने एक युद्ध खड़ा है और वह (कमला हैरिस) पार्टी कर रही हैं।" ट्रंप ने हैरिस पर यह वार उनके टेक्सास में जारी एक इवेंट को लेकर किया, जिसमें गायिका बियोंसे ने डेमोक्रेट पार्टी के लिए समर्थन जताया और कार्यक्रम में गाना भी गाया।
विज्ञापन
युद्ध को लेकर क्या बोली हैं कमला हैरिस?
इस बीच इस्राइल की तरफ से ईरान पर हमले की घटना पर कमला हैरिस ने भी मिशिगन में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने क्षेत्र में तुरंत तनाव कम किए जाने की वकालत की। हैरिस ने कहा, "मुझे लगता है कि अमेरिका बहुत मजबूती से यह मानता है कि ईरान जो भी कर रहा है, उसे पश्चिमी एशिया में वह रोक देना चाहिए। अमेरिका हर हाल में ईरान के किसी भी हमले के खिलाफ इस्राइल की रक्षा करेगा।"