{"_id":"5f330f5e8ebc3ea9c3269498","slug":"us-presidential-election-2020-donald-trump-wants-to-host-g7-after-presidential-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनाव के बाद जी-7 की मेजबानी चाहते हैं ट्रंप, रूस को भी करेंगे आमंत्रित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
राष्ट्रपति चुनाव के बाद जी-7 की मेजबानी चाहते हैं ट्रंप, रूस को भी करेंगे आमंत्रित
Wed, 12 Aug 2020 03:08 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 12 Aug 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल़्ड ट्रंप ने कहा है कि नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के बाद वह सात प्रमुख औद्योगिक देशों के समूह (जी-7) की मेजबानी करना चाहते हैं और इसके लिए वह रूस को भी आमंत्रित करना चाहते हैं। बता दें कि क्रीमिया पर कब्जा करने के बाद रूस को इस समूह से बाहर कर दिया गया था। यहां तक कि यूरोपीय संघ जून में ही कह चुका है कि रूस को समूह में दोबारा शामिल नहीं होने देना चाहिए।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने कहा, मैं चुनाव के बाद इसे करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण बैठक आमने-सामने या टेली कांफ्रेंस के जरिए हो सकती है। उन्होंने कहा, वे अपने कर्मचारियों से कह चुके हैं कि वह चुनाव के बाद एक शिखर सम्मेलन करेंगे। 2014 में रूस को निकाले जाने से पूर्व इसे जी-8 कहा जाता था।
विज्ञापन
भारत को भी आमंत्रित करने की योजना
ट्रंप ने कहा कि वह इस साल शिखर सम्मेलन में रूस, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और भारत को आमंत्रित करने की योजना बना रहे हैं। कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका जी-7 के सदस्य हैं। 27 देशों का समूह यूरोपीय संघ भी इसकी बैठकों में हिस्सा लेता है।
विज्ञापन