{"_id":"5f88a47b8ebc3ec5ed5ab2c9","slug":"us-presidential-election-2020-5-2-million-americans-will-not-be-able-to-cast-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"US presidential election 2020: 52 लाख अमेरिकी नहीं डाल सकेंगे वोट, गंभीर अपराधियों से जुड़ा है मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US presidential election 2020: 52 लाख अमेरिकी नहीं डाल सकेंगे वोट, गंभीर अपराधियों से जुड़ा है मामला
Fri, 16 Oct 2020 01:05 AM IST
देव कश्यप
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:05 AM IST
सार
- गंभीर अपराधियों से जुड़ा मामला
- कुछ जेल में बंद तो कुछ का बहाल नहीं हुआ मताधिकार
- अधिकांश अपराधी अश्वेत, डेमोक्रेट को नुकसान के आसार
विज्ञापन
US Election 2020
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में अगले माह होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में 52 लाख अमेरिकी वोट नहीं डाल पाएंगे। बताया जा रहा है कि ये लोग गंभीर अपराधी हैं, जिनमें से एक चौथाई जेल में बंद हैं तो 10 फीसदी पैरोल पर हैं। वहीं, 43 फीसदी अपराधी अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, लेकिन अभी उनका वोट डालने का अधिकार बहाल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इन अपराधियों में बड़ी तादाद अश्वेतों की है, जो दक्षिण अमेरिका में डेमोक्रेट का मजबूत आधार हैं। लिहाजा, पार्टी को इन लोगों के मताधिकार से वंचित रहने का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अपराध के कारण मताधिकार छिनने की दर अश्वेतों में चार गुना ज्यादा है।
विज्ञापन
आलम यह है कि अल्बामा, फ्लोरिडा और केंटुकी समेत सात राज्यों में तो हर सात में से एक अश्वेत वोट डालने से वंचित रहेगा। हालांकि मताधिकार गंवाने वाले लोगों की इतनी बड़ी तादाद देखते हुए कई राज्यों ने नियमों में संशोधन किए हैं। इसके चलते 2016 के मुकाबले इन लोगों का आंकड़ा 15 फीसदी कम हुआ है। पिछले राष्ट्रपति चुनाव में 62 लाख गंभीर अपराधियों के वोट डालने पर रोक लगी थी।
विज्ञापन