फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US presidential commission recommends new military uniform policy

US:अमेरिकी सेना में धार्मिक प्रतीकों के लिए समान नीति की सिफारिश, मिलेगी सैनिकों को पगड़ी, दाढ़ी, हिजाब की इजाजत

Sat, 24 Sep 2022 02:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 24 Sep 2022 02:08 PM IST
सार

अमेरिकी सैन्य यूनिफॉर्म गाइडलाइंस 1981 के तहत धार्मिक प्रतीकों जैसे पगड़ी, दाढ़ी, हिजाब, और यरमुलकेस को प्रतिबंधित कर दिया गया था। यरमुलकेस, रूढ़िवादी यहूदी पुरुषों द्वारा सार्वजनिक रूप से पहना जाने वाला एक खोपड़ीनुमा प्रतीक होता है। 

विज्ञापन
US presidential commission recommends new military uniform policy
US Army

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति आयोग ने देश के सैनिकों के लिए धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल को लेकर समान नीति बनाने की सिफारिश की है। सैनिकों को पगड़ी पहनने, दाढ़ी रखने, हिजाब पहनने और यरमुलकेस जैसी धार्मिक आस्था की वस्तुओं के इस्तेमाल के इजाजत को लेकर लगातार मांग उठती रहती है। इसे देखते हुए यह सिफारिश अहम है। इसे स्वीकार किए जाने के बाद सभी अमेरिकी सैनिक अपनी धार्मिक आस्थाओं के मुताबिक इन प्रतीकों का इस्तेमाल कर सकेंगे। 

विज्ञापन


एशियाई अमेरिकियों, मूल हवाई लोगों और प्रशांत द्वीप समूह से संबंधित मामलों को लेकर राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग ने शुक्रवार को अपनी आरंभिक रिपोर्ट जारी की। इसमें 12 मई को अनुमोदित सिफारिशों का विवरण दिया गया है। अमेरिकी सैन्य यूनिफॉर्म गाइडलाइंस 1981 के तहत धार्मिक प्रतीकों जैसे पगड़ी, दाढ़ी, हिजाब, और यरमुलकेस को प्रतिबंधित कर दिया गया था। यरमुलकेस (yarmulkes), रूढ़िवादी यहूदी पुरुषों द्वारा सार्वजनिक रूप से पहने जाने वाली एक खोपड़ीनुमा टोपी होती है। 
विज्ञापन


अमेरिकी सेना और वायु सेना ने 2017 और 2020 में समान यूनिफॉर्म नीति को को बदल दिया था, ताकि धार्मिक आस्था की इन वस्तुओं की सैनिकों को इस्तेमाल की इजाजत दी जा सके। इसके बाद अमेरिकी सेना व वायुसेना के सैकड़ों जवान अपनी आस्था के अनुरूप चिंहों या प्रतीकों को पहन सकते हैं। लेकिन अमेरिकी नौसेना व नौसैनिकों को बहुत इस मामले में बहुत सीमित अधिकार हैं। इस कारण देश की सेवा के दौरान उन्हें अपनी धार्मिक परंपराओं का उल्लंघन करना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने कहा कि अमेरिकी सेना में फिलहाल धार्मिक वस्तुओं के इस्तेमाल की प्रक्रिया और नीति एकसमान नहीं है। इसलिए इसे एकसमान बनाने की सिफारिश की गई है। इन सिफारिशों को अब राष्ट्रपति जो बाइडन को भेजा जाएगा। व्हाइट हाउस के अधिकारी इसे राष्ट्रपति को भेजने के पहले उसकी समीक्षा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed