फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Trump will not cooperate in impeachment investigation, White House has objection

महाभियोग की जांच में सहयेाग नहीं करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, इन मुद्दों पर है आपत्ति

Wed, 09 Oct 2019 12:07 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 09 Oct 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
US President Trump will not cooperate in impeachment investigation, White House has objection
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ऊपर लगाए गए महाभियोग की जांच में सहयोग नहीं करेंगे। व्हाइट हाउस ने कहा है कि विपक्ष का यह प्रयास असंवैधानिक है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को पलटने का प्रयास किया जा रहा है। व्हाइट हाउस ने डेमोक्रेट सांसदों को पत्र भेजा है और ट्रंप प्रशासन का यह फैसला बता दिया है। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने मीडिया से कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की जांच पूरी तरह राजनीतिक है। डेमोक्रेट भी यह जानते हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कुछ भी गलत नहीं किया है। 
विज्ञापन


ग्रिशम ने कहा कि डेमोक्रेट सांसद सियासी कारणों से 2016 में हुए चुनाव के नतीजों को पलटना चाहते हैं, ताकि वह हर अमेरिकी को प्राप्त बुनियादी अधिकारों की उपेक्षा करते हुए महाभियोग की जांच कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस की आपत्ति 

ग्रिशम ने इसे पक्षपातपूर्ण कार्रवाई बताते हुए कहा कि यह संविधान के लिए अपमानजनक है। यह कार्रवाई बंद कमरे में हो रही है और इसमें राष्ट्रपति को गवाह बुलाने की, गवाहों से जिरह की इजाजत नहीं दी गई और न ही उन्हें सबूत नहीं दिखाए गए। इसके अलावा कई बुनियादी अधिकारों से उन्हें वंचित रखा गया। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत ऐसा नहीं होना चाहिए। 

यूक्रेन के साथ जानकारियां साझा करने का आरोप

ट्रंप पर उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन को नुकसान पहुंचाने के मकसद से यूक्रेन से जानकारियां साझा करने के आरोप हैं। हालांकि ट्रंप इससे इनकार करते रहे हैं जबकि चीन और यूक्रेन से उन्होंने सार्वजनिक रूप से बिडेन और उनके बेटे के खिलाफ जांच शुरू करने को लेकर मदद मांगी है। व्हाइट हाउस पर भी आरोप है कि उसने राष्ट्रपति से संबंधित आरोपों के दस्तावेजों को पलटा है। 

महाभियोग से जुड़ी डेमोक्रेटिक पार्टी के तीन प्रमुख सांसदों ने पेंस को लिखे एक पत्र में लिखा, हाल ही में सार्वजनिक रिपोर्टों में यूक्रेन के राष्ट्रपति को ट्रंप का संदेश पहुंचाने या उसका समर्थन करने में आपकी संभावित भूमिका को लेकर सवाल उठाए गए हैं। अत: प्रतिनिधि सभा की महाभियोग की जांच के लिए, अनुरोध कर रहे हैं कि आप 15 अक्तूबर तक निर्धारित दस्तावेज पेश करें।

महाभियोग की प्रक्रिया के तहत ट्रंप को पद से हटाने के किसी भी प्रयास के लिए 20 रिपब्लिकन सांसदों की जरूरत होगी, जो अपने ही राष्ट्रपति के खिलाफ जाए। अभी तक अमेरिकी राजनीतिक इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति को महाभियोग के जरिए नहीं हटाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed