US: ट्रंप ने फिर दोहराई पारस्परिक शुल्क लगाने की बात, काश पटेल को बताया एक सख्त और मजबूत व्यक्ति
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने FBI निदेशक काश पटेल के शपथ ग्रहण में एक बार फिर पारस्परिक शुल्क लगाने की बात दोहराई। इस दौरान उन्होंने पटेल को एक सख्त और मजबूत व्यक्ति बताया। इस मौके पर उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी बात की और कहा कि मैं युद्धविराम देखना चाहता हूं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पारस्परिक शुल्क लगाने की बात दोहराई है। उन्होंने कहा है कि हम जल्द ही इसे लागू करेंगे। इस दौरान उन्होंने भारत और चीन का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि हमसे जो जैसा शुल्क वसूलेगा। हम भी उसके साथ वैसा ही करेंगे। इस दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि हम ऐसा करने के लिए पहले से तैयारी कर रहे थे, लेकिन कोविड आ गया। ट्रंप काश पटेल के एफबीआई निदेशक के रूप में शपथ लेने के दौरान बोल रहे थे।
FBI निदेशक के रूप में काश सर्वश्रेष्ठ के रूप में जाने जाएंगे
राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि काश पटेल से मुझे प्यार है। मैं उन्हें इस पद पर इसलिए रखना चाहता हूं, क्योंकि एजेंट उनका बहुत सम्मान करते हैं। ट्रंप ने कहा कि काश पटेल एफबीआई निदेशक के पद पर अब तक के सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति के रूप में जाने जाएंगे। वे सख्त और मजबूत व्यक्ति हैं। मुझे पता था कि उन्हें स्वीकृति आसानी से मिल जाएगी।
#WATCH | On Kash Patel to be sworn in as the Director of FBI, US President Donald Trump says, "... One of the reasons I love Kash (Patel) and wanted to put him in is because of the respect the agents had for him. He will go down as the best ever at that position. Turned out he… pic.twitter.com/DKMLoQbkEG
— ANI (@ANI) February 21, 2025
काश पटेल पर ट्रे गौडी का बयान उनकी अपनी राय: ट्रंप
इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी राजनीतिज्ञ ट्रे गौडी द्वारा दिए गए बयान पर भी बात की। उन्होंने कहा था कि काश एक अविश्वनीय व्यक्ति हैं और लोगों को इसका एहसास नहीं है। इस पर ट्रंप ने कहा कि उनकी अपनी राय है। जिसका हम सम्मान करते हैं। वे उदारवादी पक्ष में हैं।
ट्रंप ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी बात की
राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी बात की। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को एक साथ आना होगा, क्योंकि मैं युद्धविराम देखना चाहता हूं। इस दौरान ट्रंप ने इस बात का भी जिक्र किया कि युद्ध अमेरिका को बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं करेगा, क्योंकि युद्ध महासागर के दूसरी तरफ चल रहा है। उन्होंने कहा कि युद्ध यूरोप को प्रभावित करता है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.