फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President's warning to Hamas, said- free 20 hostages together, things will change rapidly

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति की हमास को चेतावनी, कहा- एक साथ 20 बंधकों को मुक्त करे, तेजी से बदलेंगी चीजें

Thu, 04 Sep 2025 12:51 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Thu, 04 Sep 2025 12:51 AM IST
सार

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अगर हमास सभी 20 बंधकों को तुरंत वापस कर दे (2 या 5 या 7 नहीं!), और चीजें तेजी से बदल जाएंगी। यह खत्म हो जाएगा! ट्रंप इस्राइल और हमास दोनों पर दबाव बना रहे हैं कि वे युद्धविराम और बंधकों के मुद्दे पर कोई समझौता करें, ताकि यह युद्ध खत्म हो सके। उन्होंने पहले भी हमास को युद्ध खत्म करने के लिए चेताया था।

विज्ञापन
US President's warning to Hamas, said- free 20 hostages together, things will change rapidly
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर हमास को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि हमास को तुरंत सभी 20 बंधकों को मुक्त करना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो तेजी से चीजें बदल जाएंगी।  
विज्ञापन


विज्ञापन


ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अगर हमास सभी 20 बंधकों को तुरंत वापस कर दे (2 या 5 या 7 नहीं!), और चीजें तेजी से बदल जाएंगी। यह खत्म हो जाएगा! ट्रंप इस्राइल और हमास दोनों पर दबाव बना रहे हैं कि वे युद्धविराम और बंधकों के मुद्दे पर कोई समझौता करें, ताकि यह युद्ध खत्म हो सके। उन्होंने पहले भी हमास को युद्ध खत्म करने के लिए चेताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल और हमास में युद्ध खत्म करने के तरीके पर मतभेद
करीब 21 महीनों से जारी इस युद्ध के दौरान इस्राइल और हमास के बीच कई बार युद्धविराम वार्ता हुई है, लेकिन हर बार यह इस बात पर अटक गई कि क्या युद्ध का अंत समझौते का हिस्सा होना चाहिए या नहीं। हमास का कहना है कि वह बाकी बचे हुए 50 बंधकों को छोड़ने के लिए तैयार है, जिनमें से आधे से कम के जीवित होने की संभावना है, लेकिन बदले में उसे इस्राइल को पूरी तरह से गाजा से हटाना होगा और युद्ध को समाप्त करना होगा।

राजनीतिक नजरिए से भी अहम है गाजा मुद्दा
गाजा संघर्ष अमेरिकी राजनीति में भी महत्वपूर्ण है। दरअसल जब ट्रंप चुनाव लड़ रहे थे तो वो और उनका प्रशासन इस मुद्दे पर निष्क्रिय नजर आया था। साथ ही वो बार-बार बयान दे रहे थे कि वे इस संकट को सुलझाने की दिशा में गंभीरता से काम करंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि गाजा में स्थायी समाधान ट्रंप के लिए विदेश नीति की एक बड़ी सफलता हो सकती है। हालांकि यह अभी भी एक चुनौतीपूर्ण रास्ता है क्योंकि क्षेत्रीय हित एक-दूसरे से टकराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed