फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President mocks Donald Trump and calls him Sleepy Don ahead presidential election

US: बाइडन के रात्रिभोज में दिग्गजों का जमघट, डोनाल्ड ट्रंप की खिल्ली उड़ाकर राष्ट्रपति ने बताया ‘स्लीपी डॉन’

Sun, 28 Apr 2024 05:19 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 28 Apr 2024 05:19 PM IST
सार

रात्रिभोज का आयोजन शनिवार को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन (डब्ल्यूएचसीए) ने आयोजित किया था। कार्यक्रम में जो बाइजन ने भाषण दिया। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव अपने जोरों पर है लेकिन उम्र इसमें एक बड़ा मुद्दा है।

विज्ञापन
US President mocks Donald Trump and calls him Sleepy Don ahead presidential election
जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सीधा मुकाबला है। इस दौरान, राष्ट्रपति बाइडन ने वाशिंगटन के राजनीतिक और मीडिया जगत के वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओं के लिए रात्रिभोज आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी ट्रंप के खिलाफ जमकर निशाना साधा। ट्रंप पर तंज कसते हुए बाइडन ने कहा कि मैं एक बच्चे के खिलाफ लड़ रहा हूं। गौरतलब है कि बाइडन की उम्र 81 वर्ष है तो वहीं ट्रंप 77 साल के हैं। 

विज्ञापन

एडल्ट स्टार और ट्रंप के अफेयर पर भी कटाक्ष
रात्रिभोज का आयोजन शनिवार को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन (डब्ल्यूएचसीए) ने आयोजित किया था। कार्यक्रम में जो बाइजन ने भाषण दिया। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव अपने जोरों पर है लेकिन उम्र इसमें एक बड़ा मुद्दा है। बाइडन ने ट्रंप को स्लीपी डॉन बताया। उन्होंने एडल्ट स्टार और ट्रंप के अफेयर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ट्रंप कुछ दिनों से कठिनाईयों का सामना कर रहे हैं। यह उनके लिए एक तूफान जैसा है।

विज्ञापन

‘ट्रंप तानाशाह बनना चाहते हैं’
बाइडन ने कार्यक्रम में आगे कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने चुनाव में हारने के बाद हमारे लोकतंत्र पर हमला किया। ट्रंप की हालिया टिप्पणियों का हवाला देते हुए बाइडन ने कहा कि वह पहले दिन से ही तानाशाह बनना चाहते हैं। इसे वह अपना बदला कहते हैं। क्या इससे पहले आपने किसी राष्ट्रपति को ऐसा कहते हुए सुना है। बाइडन ने कहा कि हमें इसे गंभीरता से लेना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने किया विरोध
हालांकि, इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने इस्राइल और हमास युद्ध की मीडिया कवरेज पर और संघर्ष से निपटने के प्रशासन के तरीकों का विरोध किया। विभिन्न हस्तियां जब कार्यक्रम में शामिल होने के लए वाशिंगटन हिल्टन आ रहे थे तो प्रदर्शनकारी विरोध करते हुए कहा रहे थे कि आपको शर्म आनी चाहिए। आप राष्ट्रपति से आग्रह कीजिए कि गाजा में पत्रकारों की हत्या के खिलाफ कुछ बोलें। कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, सात अक्तूबर के बाद से अब तक गाजा में 97 पत्रकारों की मौत हो गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed