{"_id":"6572793709e8f2ab4609b41a","slug":"us-president-joe-biden-told-israeli-prime-minister-benjamin-netanyahu-in-a-call-critical-need-to-protect-civil-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War: 'नागरिकों की रक्षा सबसे जरूरी', इस्राइल-हमास युद्ध के बीच बाइडन ने किया नेतन्याहू को फोन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Hamas War: 'नागरिकों की रक्षा सबसे जरूरी', इस्राइल-हमास युद्ध के बीच बाइडन ने किया नेतन्याहू को फोन
Fri, 08 Dec 2023 07:35 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 08 Dec 2023 07:35 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार को नेतन्याहू से फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि गाजा के सबसे बड़े शहरों के आसपास भारी शहरी संघर्ष के बीच नागरिकों की रक्षा करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच बाइडन ने किया नेतन्याहू को फोन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया के गाजा में 47 दिनों के हिंसक संघर्ष में अब तक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बीते सात अक्तूबर से शुरू हुआ रक्तपात 24 नवंबर को कतर की प्रभावी मध्यस्थता और हस्तक्षेप के बाद कुछ दिनों तक थमा रहा था। हालांकि, एक बार फिर इस्राइल-हमास के बीच युद्ध शुरू हो गया है। ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने आम लोगों की रक्षा करने के लिए इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार को नेतन्याहू से फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि गाजा के सबसे बड़े शहरों के आसपास भारी शहरी संघर्ष के बीच नागरिकों की रक्षा करना बेहद जरूरी है। व्हाइट हाउस के अनुसार, राष्ट्रपति ने नागरिकों की रक्षा करने और हमास से नागरिक आबादी को अलग करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन