फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden to Kabul bombers We will not forgive not forget

काबुल धमाका: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन बोले- आतंकियों को माफ नहीं करेंगे, ढूंढेंगे और सजा देंगे

Fri, 27 Aug 2021 04:20 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Fri, 27 Aug 2021 04:20 AM IST
सार

  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि हम अफगानिस्तान से अमेरिकी नागरिकों को बचाएंगे। हम अपने अफगान सहयोगियों को बाहर निकालेंगे और हमारा मिशन जारी रहेगा

विज्ञापन
US President Joe Biden to Kabul bombers We will not forgive not forget
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

काबुल में एयरपोर्ट पर आईएसआईएस द्वारा किए गए आत्मघाती हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बड़ा बयान दिया है। बाइडन ने कहा कि "हम माफ नहीं करेंगे। हम नहीं भूलेंगे। हम तुम्हें (आतंकी) ढूंढेंगे और किए की सजा देंगे।" 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि हम अफगानिस्तान से अमेरिकी नागरिकों को बचाएंगे। हम अपने अफगान सहयोगियों को बाहर निकालेंगे और हमारा मिशन जारी रहेगा।

विज्ञापन
 


जो बाइडन ने कहा, "काबुल हवाईअड्डे पर हुए हमलों में तालिबान और इस्लामिक स्टेट के बीच मिलीभगत का अब तक कोई सबूत नहीं मिला है।"
 



बता दें कि अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो आत्मघाती हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इस आतंकी हमले में 12 अमेरिकी सैनिकों की जान गई है और 15 घायल हुए हैं। धमाके में कुल 140 लोग घायल हुए हैं। इन बम धमाकों के पीछे आतंकी संगठन आईएस (इस्लामिक स्टेट) का हाथ होने की बात सामने आ रही थी और देर रात उसने इसकी जिम्मेदारी भी ले ली। 

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने पहले ही काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की आशंका जाहिर की थी। साथ ही, अपने नागरिकों को काबुल एयरपोर्ट से दूर रहने की चेतावनी दी थी। वहीं, ब्रिटेन ने इस घटना को लेकर एक आपातकालीन बैठक बुलाई। दूसरी ओर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी एलान किया है कि वहां के राजदूत अब अफगानिस्तान छोड़ देंगे।  

ये भी पढ़ें:- Kabul Blast Updates: आईएस ने ली काबुल धमाके की जिम्मेदारी, 12 अमेरिकी सैनिकों समेत 60 की मौत

ट्र्ंप बोले, धमाके की घटना बेहद दुखद 
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने काबुल धमाके पर कहा कि इस तरह की दुखद घटना बिल्कुल नहीं होनी चाहिए थी। बता दें कि ट्रंप के शासनकाल में ही अमेरिका और तालिबान के बीच दोहा में समझौता हुआ था। 


आईएस ने ली जिम्मेदारी 
समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट ने काबुल एयरपोर्ट धमाके की जिम्मेदारी ली। आतंकी संगठन ने अपने टेलीग्राम अकाउंट पर हमले की जिम्मेदारी ली है। इसी बीच काबुल में एक और धमाके की आवाज आई है। 

भारतीय विदेश मंत्रालय ने की निंदा
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बम धमाके पर बयान जारी करते हुए इसकी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा- हम काबुल में धमाकों की निंदा करते हैं। हम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करते हैं। ये धमाका बताता है कि हमें आतंकवाद और इसे पोषित करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed