फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden tested negative COVID19 White House World Corona Latest News Update

Corona Update: बाइडन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, व्हाइट हाउस से बाहर निकले US प्रेसिडेंट

Sun, 07 Aug 2022 08:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 07 Aug 2022 08:40 PM IST
सार

बाइडन को उम्मीद से ज्यादा समय तक आइसोलेशन में रहना पड़ा, क्योंकि एक बार उबरने के बाद वायरस ने उन्हें दोबारा जकड़ लिया था। बाइडन को पहली बार 21 जुलाई को कोविड से संक्रमित पाया गया था।

विज्ञापन
US President Joe Biden tested negative COVID19 White House World Corona Latest News Update
Joe Biden - फोटो : Twitter@POTUS

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन कोविड की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। बाइडन संक्रमण को मात देने के बाद रविवार को पहली बार रविवार को व्हाइट हाउस से बाहर निकले। वह छुट्टियां मनाने के लिए अपने गृह राज्य डेलावेर के रेहोबोथ बीच पहुंचे हैं। उनकी पत्नी जिल वहां पहले से ही मौजूद थीं।

विज्ञापन




दो बार कोरोना की चपेट में आए
बाइडन के डॉक्टर केविन ओकोनोर ने बताया कि शनिवार के बाद रविवार को भी राष्ट्रपति का नमूना टेस्ट के लिए भेजा गया। इसके भी निगेटिव आने के बाद राष्ट्रपति को आइसोलेशन समाप्त करने की सलाह दे दी गई। बाइडन को उम्मीद से ज्यादा समय तक आइसोलेशन में रहना पड़ा, क्योंकि एक बार उबरने के बाद वायरस ने उन्हें दोबारा जकड़ लिया था।
विज्ञापन


पहली बार 21 जुलाई को कोविड से संक्रमित पाए गए थे
बाइडन को पहली बार 21 जुलाई को कोविड से संक्रमित पाया गया था। बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने से पहले ही फाइजर की एंटी कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक लगवा ली थीं। इसके बाद बाइडन ने सितंबर 2021 में पहली बूस्टर खुराक जबकि मार्च 2022 में टीके की एक अतिरिक्त खुराक ली थी। बाइडन से पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस समेत व्हाइट हाउस के कई अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed