फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden spoke of nuclear Armageddon in a warning the escalation in Russia war in Ukraine

Joe Biden: 'क्यूबा मिसाइल संकट के बाद पहली बार परमाणु 'आर्मगेडन' का खतरा,' बाइडन ने दी चेतावनी

Fri, 07 Oct 2022 11:42 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 07 Oct 2022 11:42 PM IST
सार

संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा के भीतर क्यूबा में सोवियत संघ द्वारा मिसाइलों की तैनाती के कारण परमाणु गतिरोध का उल्लेख करते हुए जो बाइडेन ने कहा कि क्यूबा मिसाइल संकट के बाद पहली बार हमें परमाणु हथियारों के उपयोग का सीधा खतरा है।

विज्ञापन
US President Joe Biden spoke of nuclear Armageddon in a warning the escalation in Russia war in Ukraine
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति ने रुस- यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच पहली बार परमाणु 'आर्मगेडन' खतरे की चेतावनी दी है। उन्होंने एक भाषण के दौरान कहा कि, क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से आर्मगेडन एक सबसे बड़ा जोखिम है। उन्होंने कहा कि वह यूक्रेन संघर्ष में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 'ऑफ-रैंप' को खोजने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


मैनहट्टन में अखबार मुगल रूपर्ट मर्डोक के बेटे जेम्स मर्डोक द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी समर्थकों से बात करते हुए बाइडेन ने पुतिन के परमाणु खतरे से उत्पन्न जोखिमों के बारे में कहा कि 1962 में कैनेडी और क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से हमने आर्मगेडन की संभावना का सामना नहीं किया है। बाइडेन ने कहा कि  पुतिन मजाक नहीं कर रहे है उन्होंने यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने से पहले परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा के भीतर क्यूबा में सोवियत संघ द्वारा मिसाइलों की तैनाती के कारण परमाणु गतिरोध का उल्लेख करते हुए जो बाइडेन ने कहा कि क्यूबा मिसाइल संकट के बाद पहली बार हमें परमाणु हथियारों के उपयोग का सीधा खतरा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ये अपेक्षाकृत छोटे, सामरिक हमले होंगे। लेकिन बाइडेन ने चेतावनी दी कि एक सीमित क्षेत्र में एक सामरिक हमला अभी भी एक व्यापक विस्फोट को गति प्रदान कर सकता है। इससे भारी नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबा चल सकता है युद्ध
24 फरवरी 2022 को रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ। अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि दोनों देशों के बीच कितने दिन और यह जंग चलेगी। हालांकि, यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस पर और अधिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। इनमें सोने के आयात और उच्च तकनीक वाली कुछ वस्तुओं के निर्यात नियंत्रण को कठोर बनाना शामिल है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन ने कहा, क्रेमलिन के खिलाफ दीर्घकालिक प्रतिबंध मॉस्को को एक मजबूत संकेत भेजेंगे कि हम अधिक से अधिक समय तक अपना दबाव बनाए रहेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed