{"_id":"66624450a64adb60100c5a95","slug":"us-president-joe-biden-said-not-forgive-his-son-hunter-biden-if-he-found-guilty-in-illegal-gun-purchase-case-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Joe Biden: अगर दोषी पाए गए तो बेटे हंटर को माफ नहीं करेंगे जो बाइडन; कहा- फैसला होगा स्वीकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Joe Biden: अगर दोषी पाए गए तो बेटे हंटर को माफ नहीं करेंगे जो बाइडन; कहा- फैसला होगा स्वीकार
Fri, 07 Jun 2024 04:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:50 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन पर डेलावेयर की संघीय अदालत में अवैध रूप से बंदूक खरीदने और रखने के आरोप में केस चल रहा है। इस मामले में राष्ट्रपति ने कहा कि यदि उनका बेटा दोषी पाया जाता है तो वह उसे माफ नहीं करेंगे।
विज्ञापन
जो बाइडन, हंटर बाइडन
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बेटे हंटर बाइडन को अवैध रूप से बंदूक खरीदने और रखने के आरोप में दोषी पाए जाने पर माफ करने से साफ इन्कार कर दिया है। बाइडन ने ये भी कहा कि वह मुकदमे के नतीजों को स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन
एक साक्षात्कार के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने बेटे हंटर के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दिया, उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति हंटर बाइडन को माफ करने से इन्कार करेंगे? जिसका जवाब अमेरिकी राष्ट्रपति ने हां में दिया।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले दिसंबर में व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा था कि मैं बहुत स्पष्ट हूं, राष्ट्रपति अपने बेटे को माफ नहीं करेंगे। हालांकि इससे पहले राष्ट्रपति ने अपने बेटे के लिए समर्थन व्यक्त किया। कहा कि उन्हें नशे की लत से उबरने पर गर्व है।
विज्ञापन
मुकदमा चलने के दौरान बाइडन ने बेटे का किया समर्थन
जब मुकदमा चल रहा था तब बाइडन ने एक बयान में कहा, मैं राष्ट्रपति हूं, लेकिन मैं एक पिता भी हूं। प्रथम लेडी जिल और मैं अपने बेटे से प्यार करते हैं। विपरीत परिस्थितियों में हंटर ने नशे से उबरने में जो ताकत दिखाई है, वह हमारे लिए प्रेरणादायक है। बहुत से परिवारों में ऐसे लोग हैं, जिन्होंने नशे की लत पर काबू पा लिया है। राष्ट्रपति के रूप में, मैं लंबित संघीय मामलों पर टिप्पणी नहीं करता हूं और न ही करूंगा, लेकिन एक पिता के रूप में मेरे मन में अपने बेटे के लिए असीम प्यार, उस पर विश्वास और उसकी ताकत के लिए सम्मान है। हमारा परिवार एक साथ बहुत कुछ कर चुका है।
डेलावेयर की अदालत में मंगलवार को हुई थी सुनवाई
इससे पहले मंगलवार को डेलावेयर की संघीय अदालत में अभियोजन पक्ष ने बंदूक मामले में जूरी सदस्यों के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति बाइडन का बेटा एक नशे का आदी था। उसने रिवॉल्वर पाने के लिए कागजी कार्रवाई पर झूठ बोला था। वहीं, बचाव पक्ष के वकील एब्बे लोवेल ने जूरी से कहा कि ट्रायल में पेश किए सबूतों से पता चलेगा कि 54 वर्षीय हंटर बाइडन जानबूझ कर नियमों का उल्लंघन नहीं किया।
क्या है पूरा मामला
पिछले साल अदालत ने माना था कि हंटर ने हथियार खरीदने के लिए कई बार झूठ बोला है। उन पर अक्तूबर 2018 में बंदूक खरीदने के दौरान अपनी नशे की लत को लेकर झूठ बोलने का भी आरोप है। कहा गया था कि हंटर ने जब अक्तूबर 2018 में डेलावेयर के कॉल्ट कोबरा स्पेशल स्टोर से बंदूक खरीदी थी। तो उस समय बंदूक खरीदने के लिए उन्होंने जो फॉर्म भरे थे, उसमें उन्होंने झूठी जानकारी दी थी। उन्होंने उस समय कहा था कि वह ड्रग्स का आदी नहीं है जबकि ऐसा नहीं था। एक रिपोर्ट के अनुसार अदालत ने हंटर को इस मामले में दोषी माना है।